Brock Lesnar: WWE की दुनिया में कई ऐसे रेसलर रहे हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और कारनामों से फैंस के दिलों में इस तरह कब्जा जमाया है, जिसे शायद ही भुलाया जा सके। कई रेसलर ऐसे भी हैं, जिन्होंने रिंग में अपना नाम तो कमाया ही है बल्कि, उन्होंने खूब सारे पैसे भी कमाए हैं।
WWE (World Wrestling Entertainment) दुनिया की नंबर 1 रेसलिंग एंटरटेनमेंट कंपनी है। इस कंपनी के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। साथ ही WWE अपने मशूहर रेसलर्स पर भी खूब पैसे लुटाता है। आज हम बात करेंगे दुनिया के ऐसे रेसलर की जिसे WWE सबसे ज्यादा पैसा देता है। इस रेसलर को दुनिया भर के फैंस काफी पसंद करते हैं।
कौन हैं ब्रॉक लेसनर?

ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) का जन्म 12 जुलाई 1977 को वेबस्टर साउथ डकोटा में हुआ था। उनके पिता का नाम रिचर्ड लेसनर और माता का नाम स्टेफ़नी है। वह एक अमेरिकी पेशेवर पहलवान, पूर्व मिश्रित मार्शल कलाकार, शौकिया पहलवान और पेशेवर अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं। बचपन के समय में उन्होंने फ़ुटबाल में करियर बनाने का सोचा था, लेकिन कुछ सालों के बाद उन्होंने रेसलिंग की दुनिया में आने का मन बना लिया।
बता दें कि, Brock Lesnar एकमात्र ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने WWE, अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC), न्यू जापान प्रो रेसलिंग (NJPW), इनोकी जीनोम फेडरेशन (IGF) और नेशनल कालेजियेट एथलेटिक एसोसिएशन (NCAA) की हैवीवेट चैंपियनशिप जीती है।
फ़ुटबाल से शुरू किया था करियर
स्कूल के दिनों में ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar) ने फुटबॉल खेलना शुरू किया था। कुछ दिनों में वह स्कूल फुटबॉल टीम में भी चुने गए थे, लेकिन करीब 2 साल तक फुटबॉल खेलने के बाद उन्होंने रेसलिंग में अपना करियर बनाना चाहा। सबसे पहले उन्होंने नियर ग्रेपलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 2000 में वो नेशनल कॉलेगियेट एथेलटिक एसोसिएशन के हैवीवेट चैंपियन बने।
ब्रॉक लेसनर के कुश्ती करियर के आँकड़े, रिकॉर्ड और उपलब्धियाँ
ब्रॉक लेसनर ने अब तक 434 मुकाबलों में भाग लिया है, जिनमें से उन्हें 312 में जीत मिली है और 114 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। उनकी जीत का प्रतिशत 71.9% है, जबकि उनकी हार का प्रतिशत 25.3% है।
100 करोड़ से भी ज्यादा कमाते हैं ब्रॉक लेसनर

कई रिपोर्टों के अनुसार ब्रॉक लेसनर को सबसे ज़्यादा कमाई करने वाला WWE रेसलर बताया जाता है। उनकी कमाई एक साल में करीब 100 करोड़ से भी ज्यादा की है। WWE एक साल में उन्हें करीब 12 मिलियन डॉलर देता है। ब्रॉक की कमाई का मुख्य जरिया सिर्फ WWE ही नहीं है। वह ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस से भी करोड़ों की कमाई करते हैं।
बाइक और कार के हैं शौक़ीन Brock Lesnar

ब्रॉक लेसनर के निजी जीवन और लाइफ स्टाइल की बात करें तो वह एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। बता दें कि, उनके कार कलेक्शन में कई तरह के हाई-एंड मॉडल शामिल हैं। लेसनर के कलेक्शन में मौजूद कारों में सबसे अच्छी शेवरले सबअर्बन है, जो अपने दमदार प्रदर्शन और लग्जरी फीचर्स के लिए जानी जाती है। उनके पास कैडिलैक एस्केलेड भी है, जो आराम और स्टाइल के लिए बेहतरीन हैं। ब्रॉक को बाइक का भी काफी शौक है। युवा दिनों में उन्हें कई बार बाइक के साथ देखा जा चुका है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








