बुधवार (09 अक्टूबर) को आईसीसी ने टी20, वनडे और टेस्ट सभी फॉर्मेट की लेटेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। लेटेस्ट आईसीसी टी20 रैंकिंग के अनुसार, अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) भारतीय गेंदबाजों में पहले स्थान पर हैं। इसके अलावा, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भी बड़ी छलांग लगाई है।
बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 चैंपियन अर्शदीप सिंह ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 ओवरों में 14 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। इसके अलावा, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने गेंदबाजी करते हुए एक सफलता हासिल की थी, जबकि बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर 39 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।
लेटेस्ट आईसीसी टी20 बॉलिंग रैंकिंग में भारतीयों में पहले स्थान पर हैं Arshdeep Singh

यदि लेटेस्ट आईसीसी टी20 बॉलिंग रैंकिंग पर नजर डालें तो, अर्शदीप सिंह भारतीय गेंदबाजों में पहले स्थान पर आ गए हैं। आठ स्थान की छलांग लगाते हुए अब वह एनरिक नॉर्किया के साथ संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर आ गए हैं। उन्हें 642 रेटिंग प्वॉइंट्स मिले हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है।
इस मामले में इंग्लैंड के आदिल रशीद पहले स्थान पर, वेस्टइंडीज के अकील हुसैन दूसरे, अफगानिस्तान के राशिद खान तीसरे, वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोटी चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा पांचवें, ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा छठे, अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी सातवें और दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्किया संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं।
हार्दिक पांड्या ने भी लगाई लंबी छलांग

भारत के अनुभवी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। इसके बाद वह टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में चार स्थान ऊपर उठकर 216 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में पहले स्थान पर इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन पहले स्थान पर और नेपाल के दीपेन्द्र सिंह ऐरी दूसरे स्थान पर हैं।
टी20 बैटिंग रैंकिंग में ट्रेविस हेड अब भी पहले स्थान पर
आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड अब भी पहले स्थान पर टिके हुए हैं, जबकि भारत के सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के फिल साल्ट अब भी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम अब चौथे स्थान पर आ गए हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल एक स्थान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए हैं। आईसीसी टी20 रैंकिंग में जायसवाल भारतीयों में पहले स्थान पर हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







