Friday, August 8

WWE दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली रेसलिंग इवेंट्स है। इसमें समूचे दुनिया के पहलवान शिरकत करते हुए दिखाई देते हैं। कई WWE सुपरस्टार्स ने अपनी मेहनत व कमाल की प्रतिभा के दम पर खूब सारी इज्जत और शोहरत कमाई है। कुछ रेसलर्स तो इस कदर कामयाब हुए वो आज अपार संपत्ति के मालिक हैं। तो आइए जानते हैं 5 ऐसे WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो सबसे बड़े धनवान हैं।

WWE

 ड्वेन जॉनसन (द रॉक)

ड्वेन जॉनसन आज दुनिया में एक जाना पहचाना नाम हैं। उनकी इस कामयाबी के पीछे ढेर सारी मेहनत और लगातार किया गया प्रयास है। द रॉक ने साल 1996 में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने रेसलिंग को अलविदा कह दिया था। इसके पीछे की वजह उनका हॉलीवुड में डेब्यू करना था। यहां पर भी उन्होंने कामयाबी हालिस की। वर्तमान में डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे अमीर इंसान की लिस्ट में वो टॉप पर हैं। उनकी कुल संपत्ती 400 मिलियन डॉलर है।

स्टैफनी मैकमोहन

वर्तमान में WWE के चेयरमैन विंस मैकमोहन की बेटी स्टैफनी मैकमोहन को आज भला कौन नहीं जानता है। अपनी छोटी सी उम्र से ही रेसलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली मैकमोहन आज अपार संपत्ती की मालकिन हैं। इस समय स्टैफनी डब्ल्यूडब्ल्यूई की अध्यक्ष और सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। एक रिपोर्ट के मूताबिक इनके पास वर्तमान में 150 मिलियन डॉलर की संपत्ती है।

ट्रिपल एच

अपने वक्त में WWE की दुनिया में हंगामा मचाने वाले ट्रिपल एच के आज भी पूरी दुनिया में फैंस हैं। ट्रिपल एच ने रिंग में कई बड़े-बड़े पहलवानों को धूल चटाई है। WWE में पैसे के मामले में वो तीसरे नंबर पर आते हैं। वर्तमान में उनकी कुल संपत्ती 150 मिलियन डॉलर है।

जॉन सीना

WWE में फैंस के सबसे चहेते चैहरों में से एक जॉन सीना की फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है। 13 बार डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन रहे जॉन सीना ने लोगों के बीच खूब इज्जत कमाई है। इज्जत के अलावा पैसा कमाने में भी जॉन सीना किसी से कम नहीं है। उनके पास वर्तमान 60 मिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ती है।

स्टीव ऑस्टिन

WWE में स्टोन कोल्ड का अपना अलग ही स्वैग है। बीयर की बोतल के साथ धमाकेदार एंट्री करने वाले स्टीव ऑस्टिन ने अपनी जिंदगी में काफी मेहनत की है। डब्ल्यूडब्ल्यूई में सबसे अमीर होने के लिहाज से स्टीव 5वें स्थान पर हैं। इस समय उनकी कुल संपत्ती 30 मिलियन डॉलर के करीब है।

ये भी पढ़ें: Liv Morgan ने Dominik Mysterio को किया किस, ये रही इसकी वजह

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

1 Comment

  1. Pingback: What type of wood is used in making cricket bat?

Leave A Reply

Exit mobile version