भारत में जब से पबजी बैन हुआ तब से फ्री फायर मैक्स की लोकप्रियता में काफी इजाफा देखने को मिला है। इस गेम को अधिकतर लोग फोन पर ही खेलते हैं। इसके अलावा एंड्राइट फोन के प्ले स्टोर से इसको डाउनलोड करते हैं। इन सब के अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो फ्री फायर मैक्स को पीसी या लैपटॉप पर खेलना पंसद करते हैं। लेकिन ऐसा करने के लिए आपको एंड्रॉइट एम्यूलेटर का इस्तेमाल करना पड़ता है।
आज के वक्त में इंटरनेट पर खिलाड़ियों को रोज नए विकल्प मिल रहे हैं। इससे खिलाड़ियों को अच्छे फीचर्स मिलते है और वो इसका आनंद भी बखूबी उठाते हैं। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको ये बताएंगे कि आखिर फ्री फायर मैक्स के नए वर्जन को कैसे पीसी पर डाउनलोड किया जाता है। तो आइए जानते हैं कि कैसे इसको पीसी पर कैसे डाउनलोड कर आनंद लें।
पीसी पर फ्री फायर मैक्स को ऐसे करें डाउनलोड
इसके लिए सबसे पहले आपको Bluestacks की ऑफिशियल वेबसाइड पर जाना होगा है। इसके बाद वहां पर डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा और यहीं से एम्यूलेटर को इंस्टॉल करना होगा। फिर पीसी में एम्यूलेटर को इंस्टॉल करके लॉगिन करना होगा। अब आपको दो काम और करने होंगे पहला ये कि वहां पर इस गेम को सर्च करना और दूसरा साइज के आधार पर गेम को डाउनलोड करके लॉगिन करना। इन सभी प्रक्रीयाओं को पूरा करके आप फ्री फायर मैक्स का पीसी में आंनद ले पाएंगे।
ये भी पढ़ें: साल 2024 के लिए श्रेयस अय्यर को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।







