Tuesday, February 17

26 जुलाई इस साल का सबसे बड़ा खेल मेला पेरिस ओलंपिक होने वाला है। इसके लिए अभी से कई क्वलिफिकेशन टूर्नामेंट चल रहे हैं। अगर बात करें भारत की तो निशांत देव ने 71 किलोग्राम वर्ग में अपनी जगह पक्की कर ली है। निशांत ने थाईलैंड के बैंकॉक में चल रहे  वर्ल्ड ओलंपिक बॉक्सिंग क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ-साथ भारत की तरफ से पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा भी हासिल कर लिया है। फिलहाल अब निशांत देव पेरिस ओलंपिक के लिए अपना कोटा हासिल करने वाले के साथ भारत की तरफ से इस मेगा इवेंट में पहले मुक्केबाज बन गए हैं।

निशांत ने रचा इतिहास

गौरतलब है कि निशांत जो इससे पहले हुए क्वालीफायर्स में पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने से चूक गए थे। लेकिन उन्होंने इस बार क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मोल्दोवा के वासिल सेबोटारी को 5-0 से मात देने के साथ अपने लिए इस मेगा इवेंट में जगह पक्की की। निशांत से पहले लवलीना बोहगोहेन (महिला 75 किलोग्राम), निकहत जरीन (महिला 50 किग्रा) व प्रीति पवार (महिला 54 किग्रा) ने पिछले साल ही एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने लिए कोटा हासिल किया था।

पेरिस ओलंपिक में इस बार भारत के मुक्केबाजों पर काफी नजरें रहने वाली हैं। इस वक्त पेरिस ओलंपिक के लिए भारत के पास बॉक्सिंग में 2 और कोटा हासिल करने का शानदार मौका है। इस दौरान महिलाओं के 66 किलोग्राम वर्ग में अरुंधती चौधरी के अलावा पुरुषों के 51 किलोग्राम वर्ग में अमित पंघाल दूसरे क्वालीफायर्स में अपने मुकाबले खेलेंगे। इस दौरान सभी की नजरें इन भारतीय एथलीट्स पर होने वाली है।

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज ने भरी हुंकार, ऑस्ट्रेलिया की टीम को 35 रन से हराया

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version