FIFA WORD CUP 2026: इस बार के होने वाले सभी मुकाबलें की जानकारी फीफा अध्यक्ष जियानी इनफेंटीनो ने देते हुए बताया है कि इस बार के सभी प्रतियोगिता अमेरिका,कनाडा और मैक्सिको में होना है। इस बार होने वाले प्रतियोगिता को 16 स्टेडियम में कुल 104 मैच खेले जायेंगे। राउंड ऑफ 16 गेम इस बार 4 जुलाई स्वतंत्रता दिवस पर खेला जायेगा। दुनिया भर के फुटबॉल प्रेमियों को इस बार के फीफा वर्ल्ड कप का बहुत ही बेसबरी से इंतजार है ,क्युकि फुटबॉल एक इस प्रकार का खेल है जिसमे खेल से लेकर एक दूसरे खिलाड़ियों के बीच नोकझोक भी दर्शको को देखने को मिलता है। इससे पहले साल 1994 में अमेरिका में ही फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था। लॉस एंजिल्स के पास पासडोना में रोज बाउल में हुआ था।
इन शहरों में होगा क़वाटर फाइनल और सेमीफाइनल का मुकाबला
क़वाटर फाइनल का मुकाबला लॉस एंजिल्स,कैनसस सिटी,मियामी और बोस्टन में खेला जायेगा और सेमीफाइनल का मुकाबला अटलांटा और डलास मे खेला जायेगा। आपको बता दे कि साल 2026 में अमेरिका स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ मनाने वाला है।
इन 16 शहरों में होंगे फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले
- सिएटल
- टोरंटो
- वेंकूवर
- मियामी
- मॉन्टेरी
- न्यू जर्सी
- साइन फ्रांसिस्को
- मैक्सिको सिटी
- कैनसस सिटी
- लॉस एंजिल्स
- ह्यूस्टन
- ग्वाडलजारा
- डलास
- अटलांटा
- बोस्टन
- फिलाडेल्फिया
ये हैं कुछ खास बातें
- कुल 16 अत्याधुनिक स्टेडियम में खेले जाएंगे 104 मुकाबलें।
- कनाडा, अमेरिका और मैक्सिको में आयोजित किए जाएंगे मैच।
- साल 2026 में अमेरिका स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ मनाने वाला है।
यहां पर होगा फाइनल मुकाबला
इस बार का फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला न्यूयार्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जायेगा। न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफोर्ड में न्यूयार्क हडसन नदी के पार 82,500 सीटों वाला मेटलाइफ स्टेडियम का उद्घाटन साल 2010 में हुआ था। इस स्टेडियम में प्रसंशको के रहने से लेकर बैठने तक की अच्छी व्यवस्था है। वह न्यूयार्क जाएंट्स और न्यूयार्क जेंट्स का होम ग्राउंड भी है। यहाँ पर कोपा 2016 अमेरिका टूर्नामेंट्स के फाइनल सहित कई अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। उत्तरी अमेरिका के एक लाइव टीवी शो पर फैसलो पर घोषणा की गयी है। जिसमें इन्फेटिनो के साथ कॉमेडियन और अभिनेता केविन हार्ट,रैपर ड्रैक और अन्य सेलिब्रेटी शामिल रहे। न्यूयार्क ने अपनी मेजबानी को लेकर एक शोध में कहा है कि वहां पर आसान परिवहन व्यवस्था के साथ -साथ रहने के भी तमाम प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएँगी।
ये भी पढ़ें: क्या है विराट और रोनाल्डो का फिटनेस मंत्रा?







