Wednesday, March 11

एक वक्त WWE की रिंग में राज करने वाले पूर्व रेसलर हल्क होगन (Hulk Hogan) चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बार उनकी चर्चा का कारण सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक पोस्ट करना है। दरअसल, हल्क होगन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर में एक शानदार फोटो शेयर करते हुए मोटीवेशल बातें लिखी है। इस पोस्ट में हल्क होगन बढ़िया शेप में नजर आ रहे हैं। उम्र के इस पढ़ाव में भी हल्क की ऐसी बॉडी देख लोग हैरान हैं और उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं।

69 साल के हल्क होगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खासकर ट्विटर पर अपने वर्कआउट की फोटोज शेयर करते रहते हैं। इस दौरान वो फोटोज के साथ-साथ कुछ शानदार बातों का भी जिक्र करते हुए दिखाई देते हैं। ठीक ऐसी ही एक फोटो और कुछ शानदार लाइन हल्क ने ट्विटर पर साझा की हैं, जिससे एक बार फिर से वो अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे।

Hulk Hogan

जीवन में हमेशा मेहनत करनी चाहिए- हल्क होगन 

इस बार हल्क होगन ने ट्विटर पर फोटो साझा करते हुए मोटिवेशनल संदेश देते हुए लिखा कि, “अपने भविष्य के लिए खुद को ट्रेन करो, एक-एक टास्क में खुद को परफेक्ट करो और फिर इसी कौशल का प्रयोग जीवन के हर मोड़ पर करो। रिश्ते, विश्वास और जीवन में महानता हासिल करने के लिए शरीर, मन, आत्मा सभी एक साथ काम करते हैं। जीवन में हमेशा ही मेहनत करनी चाहिए।”


हल्क होगन को प्रो-रेसलिंग का सबसे बड़ा स्टार्स माना जाता है। उनके डब्ल्यूसीडब्ल्यू के हील रन को आज भी याद किया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि डब्ल्यूडब्ल्यूई को पुरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने में हल्क का बहुत बड़ा हाथ माना जाता है। अपने समय में हल्क होगन WWE के पोस्टर बॉय थे। यही कारण है कि आज भी उनकी फैंस के बीच काफी लोकप्रियता मानी जाती है।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version