Friday, February 13

WWE ने NXT स्टार और मेटा फोर ग्रुप की अहम सदस्य जकारा जैक्सन को कंपनी से रिलीज कर दिया है। शुक्रवार की शाम इस फैसले की जानकारी सामने आते ही WWE यूनिवर्स में हलचल मच गई। सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है और कई लोग कंपनी के इस फैसले को गलत ठहरा रहे हैं।

2021 में की थी शुरुआत, NXT तक बनाई पहचान

Jakara Jackson was removed from WWE
Jakara Jackson, WWE/Getty Images

जकारा जैक्सन, जिनका असली नाम जमरा गैरेट है, ने 2021 में WWE के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। वह जल्द ही NXT लेवल अप से प्रमोट होकर NXT टीवी तक पहुंच गईं और मेटा फोर ग्रुप का हिस्सा बनीं। इस ग्रुप में नोआम डार, ओरो मेन्सा और लैश लिजेंड जैसे रेसलर्स भी शामिल रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने अपनी टैग टीम पार्टनर लैश लिजेंड से दूरी बनाई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया, जिससे फैंस को और भी ज्यादा झटका लगा।

WWE की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं

अब तक WWE की ओर से जकारा जैक्सन के रिलीज़ पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है। हालांकि, रेसलिंग जगत में इसे कंपनी की बजट कटौती नीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी ब्रॉन स्ट्रोमैन, डकोटा काई, शायना बेज़लर, कोरा जेड और एडी थोर्प जैसे बड़े नामों को कंपनी से बाहर किया जा चुका है।

रिंग में मौके कम, लेकिन फैंस के बीच पहचान पक्की

Jakara Jackson was removed from WWE
Jakara Jackson/Getty Images

भले ही उन्हें इन-रिंग एक्शन में सीमित मौक़े मिले हों, लेकिन WWE के प्रोमो वीडियोज़, सेगमेंट्स और कैरेक्टर वर्क के ज़रिए जकारा ने अपनी एक खास जगह बना ली थी। मेटा फोर ग्रुप में उनकी मौजूदगी दर्शकों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रही है।

क्या जकारा की वापसी मुमकिन है?

अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या भविष्य में जकारा जैक्सन WWE में वापसी कर पाएंगी या फिर AEW, TNA या जापानी प्रमोशन्स जैसे विकल्पों की तरफ कदम बढ़ाएंगी। एक बात तय है उनके फैंस उन्हें यूं जाने नहीं देंगे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version