Friday, February 13

IPL 2025 का 52वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जहां सभी की नजरें महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली पर होंगी, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा। जडेजा CSK के सबसे सफल गेंदबाज बनने से महज एक विकेट दूर हैं।

CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बराबरी पर

IPL 2025, MS Dhoni with Ravindra Jadeja
IPL 2025, MS Dhoni with Ravindra Jadeja/Getty Images

रवींद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो दोनों ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL में अब तक 140 विकेट चटकाए हैं। यानी आज के मैच में जैसे ही जडेजा एक विकेट लेते हैं, वो ब्रावो को पीछे छोड़कर IPL में CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

IPL में CSK के टॉप 5 विकेट टेकर

ड्वेन ब्रावो – 140

रवींद्र जडेजा – 140

आर अश्विन – 95

दीपक चाहर – 76

एल्बी मोर्कल – 76

CSK के लिए टी20 क्रिकेट में 150 विकेट के करीब हैं जड़ेजा

जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए टी20 क्रिकेट (आईपीएल और चैम्पियंस लीग टी20 मिलाकर) में 150 विकेट पूरे करने से मात्र एक विकेट दूर हैं। उन्होंने अब तक CSK के लिए 149 विकेट चटकाए हैं और ड्वेन ब्रावो (154 विकेट) से 5 विकेट पीछे हैं।

टी20 में CSK के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी

ड्वेन ब्रावो – 154

रवींद्र जडेजा – 149

आर अश्विन – 125

एल्बी मोर्कल – 91

दीपक चाहर – 76

250 IPL मैच और 4 टीमों के लिए खेल चुके हैं जडेजा

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja/Getty Images

रवींद्र जडेजा ने IPL में अब तक कुल 250 मैच खेले हैं और 167 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में राजस्थान रॉयल्स से की थी। इसके बाद वह कोच्चि टस्कर्स केरला का हिस्सा बने और फिर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए। 2016 और 2017 में वह गुजरात लॉयन्स के लिए खेले और फिर 2019 में दोबारा CSK में वापसी की।

बेंगलुरु में होगी ऐतिहासिक रात?

आज जब चेन्नई और बेंगलुरु आमने-सामने होंगी, तो चेपॉक का चैंपियन रवींद्र जडेजा भी अपना नाम CSK के इतिहास में अमर करने के लिए तैयार होगा। एक विकेट और वो बन जाएंगे चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बड़े मैच विनर सबसे सफल गेंदबाज।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version