Friday, February 13

Zimbabwe Test Squad Announcement: क्रिकेट के दीवानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है, जिम्बाब्वे ने इंग्लैंड के खिलाफ 22 से 25 मई तक होने वाले एकमात्र टेस्ट मुकाबले के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वाड में सबसे बड़ा नाम जो चमक रहा है, वो है धाकड़ ऑलराउंडर सिकंदर रजा।

रजा आयरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज से बाहर थे, लेकिन अब वो फिर से टेस्ट मैदान पर वापसी को तैयार हैं और इस बार, वो इंग्लैंड की तेज और चुनौतीपूर्ण पिचों पर अपनी क्लास दिखाने उतरेंगे।

1286 रन, 38 विकेट रजा हैं रियल मैच विनर

Sikandar Raza
Sikandar Raza/Getty Images

18 टेस्ट, 1286 रन और 38 विकेट, ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि सिकंदर रजा सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि पूरे जिम्बाब्वे क्रिकेट का आत्मविश्वास हैं। उन्होंने जोनाथन कैंपबेल की जगह ली है और बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी ऑफ-स्पिन से भी टीम को बड़ा सहारा दे सकते हैं।

वापसी कर रहे हैं क्लाइव मदांडे, बाहर हुए विन्सेंट मसेकेसा

Zimbabwe Test Squad
Zimbabwe Test Squad/Getty Images

विकेटकीपर क्लाइव मदांडे की भी टेस्ट स्क्वाड में वापसी हुई है, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले लेग स्पिनर विन्सेंट मसेकेसा को ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह इंग्लिश कंडीशंस को ध्यान में रखते हुए न्यूमैन न्यामहुरी जैसे तेज गेंदबाज को मौका दिया गया है।

कोच सैमंस का बयान – “अब वक्त है मुकाबला करने का”

मुख्य कोच जस्टिन सैमंस ने स्क्वाड की घोषणा के दौरान कहा, “हम दुनिया की बेस्ट टीमों में से एक के खिलाफ खेलेंगे। मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम स्टैंडर्ड के हिसाब से खेले और पूरा आत्मविश्वास दिखाए।” यह मुकाबला जिम्बाब्वे के लिए खास है क्योंकि 2004 के बाद पहली बार टीम इंग्लैंड में कोई इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है।

आगे साउथ अफ्रीका से भिड़ंत

इंग्लैंड के बाद जिम्बाब्वे को अगली बड़ी चुनौती साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में मिलने वाली है। यानि यह स्क्वाड लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में एक्टिव रहेगा।

जिम्बाब्वे की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम

क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे (विकेटकीपर), वेस्ली मधेवेरे, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारावा, न्यूमैन न्यामुरी, विक्टर न्याउची, सिकंदर रजा, तफदजवा त्सिगा (विकेटकीपर), निक वेल्च, सीन विलियम्स।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version