John Cena’s Greatest Rivals of All Time: जॉन सीना ने करीब दो दशक तक WWE की पहचान बनाई। वो हमेशा वो नाम रहे, जिनसे कोई भी स्टार खुद को साबित करना चाहता था। चाहे बात चैंपियनशिप की हो या फिर रिंग में अपनी पहचान छोड़ने की, सीना के सामने उतरना हर किसी के लिए एक बड़ी परीक्षा थी।
लेकिन, जॉन सीना की हर टक्कर सिर्फ बेल्ट जीतने तक सीमित नहीं रही। कई राइवलरी ने उनकी छवि को और मजबूत किया, तो कई ने WWE के इतिहास को नया मोड़ दिया। चलिए एक-एक करके उन सबसे बड़े नामों को याद करते हैं, जिनसे सीना की लड़ाई हमेशा चर्चा में रही।
WWE रिंग में इन टॉप सुपरस्टार्स के साथ रही जॉन सीना की सबसे बड़े राइवलरी
1. रैंडी ऑर्टन (Randy Orton)
अगर किसी एक राइवलरी को सीना के करियर का सबसे अहम हिस्सा कहा जाए, तो वो Randy Orton के साथ है। दोनों लगभग एक ही समय WWE में आए और धीरे-धीरे कंपनी के टॉप स्टार बन गए।
2007 की यादगार कहानी आज भी फैंस को याद है, जब ऑर्टन ने सीना के पिता पर हमला किया था। इसके बाद दोनों की राइवलरी ने अलग ही मोड़ ले लिया। I Quit, Ironman, TLC और Hell in a Cell, हर बड़े मैच टाइप में दोनों आमने-सामने आए।
भले ही रिंग में ये लड़ाई बेहद पर्सनल लगती थी, लेकिन असलियत में सीना और ऑर्टन एक-दूसरे पर भरोसा करते थे। यही वजह है कि इतने सालों में उनकी राइवलरी कभी ठंडी नहीं पड़ी।
2. सीएम पंक (CM Punk)
CM Punk और जॉन सीना की राइवलरी को फैंस हमेशा याद रखेंगे। जहाँ एक ओर, पंक कंपनी से नाराज रहने वाले एंटी-एस्टैब्लिशमेंट किरदार थे, जबकि Cena WWE के पोस्टर बॉय थे। इसीलिए, दोनों के बीच टकराव होना तय था।
2011 का Money in the Bank मैच तो फैंस की जुबान पर आज भी है। उससे पहले पंक का मशहूर “Pipe Bomb” प्रोमो आया, जिसमें उन्होंने कंपनी पर निशाना साधा और सीना को बीच रिंग में लिटा दिया। उस पल ने पूरी WWE की दिशा बदल दी।
बाद में पंक ने खुद स्वीकार किया कि उनका और सीना का रिश्ता सुपरमैन और बैटमैन जैसा था, अलग सोच लेकिन एक-दूसरे से जुड़ी हुई कहानियां।
3. बतिस्ता (Batista)
जॉन सीना और बतिस्ता दोनों ही OVW से आए थे और लगभग साथ ही WWE में मेन इवेंट तक पहुंचे थे। इनमें से एक Raw का और दूसरा SmackDown का लगभग सबसे बड़ा चेहरा था। दोनों ने अपनी-अपनी ब्रांड्स को संभाला, लेकिन जब आमने-सामने आए, तो मुकाबले हमेशा बड़े इवेंट में हुए।
2008 में दोनों SummerSlam पर भिड़े, लेकिन उस मुकाबले में सीना चोटिल हो गए। हालाँकि, 2010 में असली धमाका तब हुआ, जब बतिस्ता ने सीना से टाइटल छीना और फिर सीना ने WrestleMania 26 पर बदला लिया। Over the Limit में ‘I Quit’ मैच तो दोनों की राइवलरी का सबसे बड़ा पल था। बाद में बतिस्ता ने माना कि वो सीना को काफी सम्मान देते हैं, बस उनके करियर के रास्ते अलग थे।
3. द रॉक (The Rock)
The Rock और जॉन सीना की लड़ाई सिर्फ रिंग तक सीमित नहीं थी, ये अहंकार और सोच की टक्कर थी। सीना ने द रॉक पर आरोप लगाया कि उन्होंने हॉलीवुड के लिए WWE को छोड़ दिया। वहीं, Rock ने जॉन सीना को चैलेंज दिया कि क्या वो असली “People’s Champion” हैं।
WrestleMania 28 पर दोनों की भिड़ंत को “Once in a Lifetime” कहा गया। लेकिन एक साल बाद WrestleMania 29 पर फिर से दोनों आमने-सामने थे। इन मैचों ने WWE के लिए रिकॉर्ड तोड़े और फैंस के बीच सालों तक चर्चा में रहे।
बाद में सीना ने खुद माना कि उन्होंने द रॉक के साथ राइवलरी के दौरान कुछ चीजें गलत तरीके से कीं, लेकिन यही राइवलरी दोनों की विरासत का बड़ा हिस्सा बन गई।
4. ब्रॉक लेसनर (Brock Lesnar)
Brock Lesnar हमेशा से WWE के सबसे खतरनाक और ताकतवर सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। 2003 में जब उन्होंने John Cena को हराया, तब ही ये राइवलरी शुरू हो गई थी।
2012 में Extreme Rules पर सीना ने लेसनर को हराकर बदला लिया, लेकिन 2014 के SummerSlam पर लेसनर ने सीना को बुरी तरह हराकर WWE World Heavyweight Championship जीती। उस मैच को आज भी फैंस सीना के करियर का सबसे कठिन पल मानते हैं।
अब जब लेसनर दोबारा लौट आए हैं और सीना रिटायरमेंट टूर पर हैं, फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या “The Champ” आखिरी बार “The Beast” को हरा पाएंगे।
राइवलरी ने ही बनाया था जॉन सीना का WWE करियर
जॉन सीना की पहचान सिर्फ उनकी जीतों से नहीं, बल्कि उनकी बड़ी राइवलरी से भी बनी। रैंडी ऑर्टन ने उनकी ताकत को चुनौती दी, पंक ने उनके खिलाफ सिस्टम की लड़ाई लड़ी, बतिस्ता ने उन्हें अपने दौर का बराबरी का स्टार बनाया, द रॉक ने उन्हें ग्लोबल लेवल पर परखा और लेसनर ने दिखाया कि सीना कभी हार मानने वाले नहीं हैं। यही वजह है कि John Cena का नाम WWE इतिहास में हमेशा सबसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ लिया जाएगा।
FAQs
प्रश्न 1. John Cena का सबसे बड़ा Rival कौन माना जाता है?
उत्तर: John Cena का सबसे बड़ा Rival Randy Orton को माना जाता है क्योंकि दोनों ने WWE में कई बार आमने-सामने होकर लंबी राइवलरी लड़ी और लगभग हर बड़े इवेंट को मेन इवेंट किया।
प्रश्न 2. John Cena और CM Punk का सबसे यादगार मैच कौन सा रहा?
उत्तर: 2011 का Money in the Bank मैच Cena और Punk की राइवलरी का सबसे बड़ा पल माना जाता है, जहां Punk ने कंपनी को छोड़ने से पहले Cena को हराकर WWE Championship जीती।
प्रश्न 3. John Cena और The Rock के बीच राइवलरी क्यों खास रही?
उत्तर: John Cena और Rock की राइवलरी इसलिए खास रही क्योंकि इसमें रियल लाइफ गुस्सा और अहंकार भी शामिल था। WrestleMania 28 और 29 पर उनके मैच WWE इतिहास के सबसे बड़े मुकाबलों में गिने जाते हैं।
प्रश्न 4. Batista और John Cena की राइवलरी का सबसे अहम पल कौन सा था?
उत्तर: 2010 का ‘I Quit’ मैच, जहां Cena ने Batista को हराया, उनकी राइवलरी का सबसे बड़ा और यादगार पल माना जाता है।
प्रश्न 5. Brock Lesnar के खिलाफ John Cena का सबसे कठिन मैच कौन सा था?
उत्तर: 2014 का SummerSlam मैच Cena के करियर का सबसे कठिन मैच माना जाता है, क्योंकि उस दौरान लेसनर ने उन्हें लगभग एकतरफा तरीके से हराया था।
WWE से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

