Friday, February 20

WWE SmackDown: डब्ल्यूडब्ल्यूई समैक डाउन के हाल के एक एपिसोड में रोमन रेंस और उनके भाई नजर आए थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर वहां पर मौजूद लोग चकित रह गए। दरअसल, इस एपिसोड में ट्रिपल एच के द्वारा ट्राइबल चीफ को एक नई चैंपियनशिप बेल्ट दी गई। इसके बाद कुछ जो हुआ उसे देख सब हैरान हो गए।

ट्रिपल एच के चीफ को चैंपियनशिप की बेल्ट देने के बाद सोलो सिकोआ ने अपने सगे भाई जिमी उसो पर खतरनाक तरीके से हमला बोल दिया। इन सब के बाद अब अनोआ’ई परिवार के सदस्य व डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज ने इस रिकॉर्ड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गर्व जताया है।

बता दे, हाल के जिस एपिसोड में रोमन रेंस और उनके भाई नजर आए थे, इस सैगमेंट को लोगों ने सोशल मीडिया पर 40 मिलियन से ज्यादा बार देखा है। इस पर डब्ल्यूडब्ल्यूई ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि रोमन रेंस और द ब्लडलाइन के सैमगेंट ने इतिहास रच दिया है। अब इस पर रिकशी ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “यह बिजनेस के लिए काफी अच्छा है द ब्लडलाइन ने नंबर झूठ नहीं बोलते रहे हैं। WWE यूनिवर्स ने दिखा दिया है कि वो क्या चाहते हैं।”

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version