कैस्पर रुड ने फ्रेंच ओपन में टेनिस के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। नार्वे के इस खिलाड़ी ने चिली के निकोलस जैरी को 7-6, 7-5 और 7-5 के अंतर से शिकस्त दी। इसके साथ ही केस्पर रुड ने अपने टेनिस करियर के दौरान तीसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा यूनानी खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास भी पुरुष वर्ग के अंतिम 8 में पहुंच चुके हैं। अब स्टेफानोस की टक्कर स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से होने वाली है।
यदि कैस्पर रुड और निकोलस के मुकाबले की बात करें तो ये मैच 20 मिनट तक चला था। पहले सेट में टाईब्रेकर में जीता और उसके बाद 1-4 से पिछड़ने के बाद दूसरा और 2-4 से पिछड़ने के बाद तीसरा सेट जीतकर इस मैच को अपने नाम कर लिया। अब फिलहाल 24 साल के नार्वे के इस खिलाड़ी को अपने पहले ग्रैंड स्लैम की तलाश होगी। बता दें, पिछले साल भी रुड फाइनल में पहुंचे थे और इसके अलावा 2020 पर क्लेर्कोर्ट पर 85 मैच अपने नाम किए थे।
सितसिपास ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
इसके अलावा ग्रैंडस्लैम के उप विजेता सितसिपास ने क्वालिफायर सबेस्टियन ओफनर को 7-5, 6-3 और 6-0 के अंतर से हराया। इसके बाद अब सितसिपास का मुकाबला अलकोरेज से होगा। यदि इस मुकाबले को सितसिपास अपने नाम करने में कामयाब हो जाते हैं तो इसके बाद सेमीफाइनल में उनका मुकाबला नोवाक जोकोविच से हो सकता है। गौरतलब है कि जोकोविच ने 17वीं बार फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि सितसिपास और जोकोविच के बीच यदि मुकाबला होता है तो वे बेहद की कड़ा मुकाबला होने वाला है।







