WWE Crown Jewel 2025 इस बार फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है। शनिवार, 11 अक्टूबर को होने वाले इस इवेंट में दो बड़े मुकाबले तय हो चुके हैं, जो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इस इवेंट में पहला मुकाबला John Cena और AJ Styles का ड्रीम मैच और दूसरा मुकाबला Cody Rhodes और Seth Rollins के बीच Crown Jewel Championship मैच है। इस बार यह शो पर्थ से लाइव स्ट्रीम होगा और दुनिया भर के रेसलिंग फैंस की निगाहें इस प्रीमियम लाइव इवेंट पर टिकी रहेंगी।
John Cena vs AJ Styles: फिर देखने को मिलेगा पुरानी दुश्मनी का नया अध्याय
John Cena और AJ Styles की राइवलरी WWE के इतिहास में सबसे यादगार रही है। 2016 के मनी इन द बैंक, समरस्लैम और 2017 के रॉयल रंबल जैसे बड़े इवेंट्स में इन दोनों सुपरस्टार्स ने कई क्लासिक मैच दिए हैं। लंबे समय से फैंस इस राइवलरी को फिर से देखने की मांग कर रहे थे और आखिरकार उनकी यह इच्छा पूरी होने जा रही है।
यह मुकाबला खास इसलिए भी है, क्योंकि यह John Cena के फेयरवेल टूर का हिस्सा होगा। सीना अपने करियर के आखिरी दौर में हैं और हर मैच उनके लिए और भी अहमियत रखता है। वहीं, AJ Styles इस बार पहले से ज्यादा आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके मूव्स, उनका एटीट्यूड और उनका फाइटिंग स्टाइल पूरी तरह से बदल चुका है। ऐसे में जब ये दोनों रिंग में आमने-सामने होंगे तो फैंस को एक ऐसा मैच देखने को मिलेगा जो साल के बेस्ट मुकाबलों में शामिल हो सकता है।
Cody Rhodes vs Seth Rollins: Crown Jewel चैंपियनशिप पर बड़ा दांव
दूसरा बड़ा मुकाबला Cody Rhodes और Seth Rollins के बीच होगा जो WWE Crown Jewel चैंपियनशिप के लिए खेला जाएगा। कोडी रोड्स फिलहाल अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन हैं और उन्होंने हाल ही में ड्रू मैकइंटायर को हराकर अपना खिताब बचाया था। लेकिन उस जीत के तुरंत बाद सैथ रॉलिन्स ने आकर उन्हें चुनौती दे दी।
सैथ रॉलिन्स और कोडी रोड्स की राइवलरी भी किसी से कम नहीं है। दोनों ने कई बड़े इवेंट्स में एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेले हैं, जिनमें रेसलमेनिया 38, बैकलैश 2022 और हेल इन ए सेल 2022 शामिल हैं। हर बार इन दोनों का मुकाबला हाई इंटेंसिटी वाला रहा है और फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। इस बार दांव और भी बड़ा है क्योंकि यह चैंपियन बनाम चैंपियन मैच होगा।
पिछले साल Crown Jewel चैंपियनशिप का पहला मुकाबला खेला गया था, जिसमें कोडी रोड्स ने गुनथर को हराकर इतिहास रचा था। इस बार फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या कोडी अपना टाइटल बचा पाएंगे या सैथ रॉलिन्स नई कहानी लिखेंगे।
पर्थ से होगा लाइव स्ट्रीम, फैंस में बढ़ा उत्साह
WWE Crown Jewel इस बार पर्थ से लाइव स्ट्रीम होगा। भारतीय समयानुसार यह शो सुबह प्रसारित होगा। अमेरिका में इसे ESPN ऐप पर और बाकी देशों में नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। WWE यूनिवर्स के लिए यह इवेंट किसी फेस्टिवल से कम नहीं है, क्योंकि दोनों मुकाबले ऐसे हैं जो फैंस को सीट से उठने नहीं देंगे।
इस बार का Crown Jewel सिर्फ एक शो नहीं बल्कि कई सुपरस्टार्स की कहानियों का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। John Cena और AJ Styles का मैच फैंस को पुरानी यादें ताजा कराएगा, जबकि कोडी रोड्स और सैथ रॉलिन्स का मैच नए इतिहास की शुरुआत कर सकता है।
WWE से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

