Naomi Announces Pregnancy: WWE RAW के हालिया एपिसोड में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने पूरे एरीना को खुशियों से भर दिया। वीमेंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन नाओमी रिंग में आईं और अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया। इस दौरान उन्होंने एक क्लिप भी दिखवाई, जिसमें उनके पति जिमी उसोज़ और स्टेफ़नी मैकमैहन मौजूद थे।

क्लिप में जिमी उसो ने खुलासा किया कि नाओमी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। यह खबर सामने आते ही पूरा एरीना जोरदार तालियों और नारों से गूंज उठा।

फैंस की अनोखी प्रतिक्रिया

इस खुशखबरी के बाद नाओमी ने खुद भी कहा कि उनके जीवन का नया सफर शुरू होने वाला है। तभी फिलाडेल्फिया में मौजूद फैंस ने जोरदार अंदाज़ में नारे लगाए।

उन्होंने कहा, “जैसे ही मैंने ऐलान किया कि बेबी ऑन बोर्ड है, पूरा एरीना मुझे प्यार से सराबोर कर रहा था। फैंस ने ‘बेबी उसो’ के नारे लगाए और वह पल मेरे लिए बेहद खास था।”

टाइटल छोड़ते हुए नाओमी ने दिया संदेश

नाओमी पिछले हफ्ते मेडिकल रूप से फिट नहीं पाई गई थीं और उम्मीद की जा रही थी कि वह लंबे समय तक एक्शन से बाहर रह सकती हैं। अब जब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी, तो उनके पास टाइटल छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। रिंग के बीच खड़ी नाओमी ने अपना टाइटल रखकर सबको चौंका दिया।

उन्होंने कहा, “यह पहली बार नहीं है, जब मुझे अपना टाइटल छोड़ना पड़ा। मैं अपना टाइटल यहीं रख रही हूं और आपको नौ महीने और थोड़ा वक्त मिल रहा है कि आप इस टाइटल के साथ जो करना चाहें कर सकते हैं। लेकिन जैसे ही मैं वापसी करूंगी, चाहे अपने बच्चे को गोद में लेकर ही क्यों न आऊं, मैं वहीं से शुरुआत करूंगी जहां छोड़ा था। उस वक्त जिसके पास भी यह टाइटल होगा, उसे सावधान रहने की जरूरत है।”

पहले भी छोड़ चुकी हैं टाइटल

यह पहला मौका नहीं है जब नाओमी को अपना खिताब छोड़ना पड़ा। साल 2017 के एलिमिनेशन चैम्बर के बाद भी उन्हें घुटने की चोट के कारण टाइटल छोड़ना पड़ा था। हालांकि, कुछ महीनों बाद उन्होंने वापसी की और फिर से टाइटल अपने नाम किया। उस दौरान उनका खिताबी सफर 140 दिनों तक चला था।

आगे की राह

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नाओमी की गैरमौजूदगी में यह टाइटल किसके पास जाएगा और जब वह वापसी करेंगी तो स्थिति कैसी होगी। WWE यूनिवर्स में उत्सुकता बनी हुई है कि उनकी वापसी पर कौन-सा नया मोड़ देखने को मिलेगा।

WWE से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version