Saturday, February 14

Asia Cup 2025: इस समय एशिया कप 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आगामी 9 सितंबर से इस एशिया कप की शुरुआत होने जा रही है। तभी तो इसके लिए आज 19 अगस्त को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान भी होने वाला है। लेकिन इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाने वाला है।

अब ऐसे में एशिया कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं खेलते दिखाई देंगे। वहीं इस बार इसका आयोजन यूएई में होने वाला है। इस बीच अब आबू धाबी और दुबई की पिच और कंडीशंस को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 स्पिनर्स और 2 तेज गेंदबाज को शामिल कर सकती है। जबकि इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका में दिखाई देंगे।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में शामिल हो सकते हैं 3 स्पिनर :-

इस बार एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में जिन 3 स्पिनर को शामिल किया जा सकता है, उनमें वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव और अक्षर पटेल शामिल हो सकते हैं।इसके चलते हुए अब स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के तौर पर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

Varun Chakraborty
varun chakaravarthy/Getty Images

जबकि इस बार तीसरे स्पिनर की भूमिका में अक्षर पटेल रहने वाले हैं। क्यूंकि अक्षर पटेल गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी शानदार करते हैं। तभी तो अब ऐसे में कम ही उम्मीद है कि उनको टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर किया जाएगा।

तेज गेंदबाज की भूमिका में होंगे जसप्रीत-हार्दिक और अर्शदीप :-

इसके अलावा अगर एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में तेज गेंजबाजों की बात करें तो स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को मौका मिलना तय माना जा रहा है।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

जबकि इसके अलावा भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते दिखाई दे सकते हैं। क्यूंकि हार्दिक शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका अच्छी तरह से निभाते हैं।

एशिया कप में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11:-

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा/श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा/शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version