Superstars Who Could Break Roman Reigns’ 1316-Days Title Run Record: WWE के इतिहास में रोमन रेंस का नाम उस दौर के साथ जुड़ गया है, जब एक ही सुपरस्टार ने चार साल से ज्यादा तक पूरी कंपनी पर राज किया। अगस्त 2020 से लेकर रेसलमेनिया 40 तक उनका 1316 दिनों का अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रन मॉडर्न एरा का सबसे लंबा और ऐतिहासिक टाइटल रन माना जाता है। लेकिन अब जब रोमन रेंस की चैंपियनशिप जर्नी खत्म हो चुकी है, इसीलिए कंपनी की नजरें उन नए चेहरों पर हैं, जो इस विरासत को आगे बढ़ा सकें।
WWE अब तीन ऐसे सुपरस्टार्स पर भरोसा जता रही है, जिनमें भविष्य का “रोमन रेंस” बनने की पूरी क्षमता है। इन तीनों के पास ताकत, करिश्मा और दर्शकों से जुड़ाव, तीनों क्वालिटी मौजूद हैं, जो किसी भी महान चैंपियन में होने चाहिए। आइए जानते हैं कौन हैं वो 3 WWE सुपरस्टार जो रोमन रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं।
3 WWE सुपरस्टार जो तोड़ सकते हैं रोमन रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का रिकॉर्ड
1. सेथ रॉलिंस
सेथ रॉलिंस हमेशा से WWE के सबसे भरोसेमंद परफॉर्मर रहे हैं। वह रिंग में जिस आत्मविश्वास और सटीकता के साथ उतरते हैं, वही उन्हें बाकी रेसलर्स से अलग बनाता है। रेसलमेनिया 41 में उन्होंने रोमन रेंस और सीएम पंक दोनों को हराकर एक नया अध्याय शुरू किया। इसके बाद उन्होंने पॉल हेमन के साथ मिलकर ‘द विजन’ नामक ताकतवर ग्रुप बनाया, जिसने WWE की पावर डायनेमिक्स बदल दी।
उन्होंने समरस्लैम 2025 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती और उनके पास मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी है। यानी अगर कोई ऐसा रेसलर है, जो लगातार लंबे समय तक चैंपियन बने रहने की क्षमता रखता है, तो वो हैं सेथ रॉलिंस। उनकी रिंग स्किल्स, माइक प्रोमो और कहानी सुनाने का अंदाज उन्हें रोमन रेंस के रिकॉर्ड को चुनौती देने का प्रबल दावेदार बनाता है।
2. कोडी रोड्स
कोडी रोड्स की WWE वापसी 2022 में हुई और तभी से उन्होंने यह साबित किया कि वह सिर्फ एक रेसलर नहीं, बल्कि एक कहानी हैं। रेसलमेनिया 40 में कोडी ने रोमन रेंस को हराकर “फिनिश द स्टोरी” का वादा पूरा किया और WWE यूनिवर्स में इतिहास रच दिया।
कोडी की खासियत यह है कि उनके पास दर्शकों से गहरा भावनात्मक जुड़ाव है। उनकी हर जीत, हर संघर्ष में एक कहानी छिपी होती है। WWE के लिए वह न सिर्फ एक टॉप फेस हैं, बल्कि बिजनेस के नजरिए से भी एक बड़ा एसेट बन चुके हैं। कंपनी चाहती है कि उन्हें लंबे समय तक चैंपियन बनाए रखा जाए, ताकि वह इस नए एरा के प्रमुख चेहरा बने रहें।
कोडी के पास वह स्थिरता और विश्वसनीयता है जो रोमन रेंस जैसे लंबे टाइटल रन के लिए जरूरी होती है। अगर WWE उनके इर्द-गिर्द भविष्य की योजना बनाती है, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि कोडी रोड्स रोमन के रिकॉर्ड को पार करने की क्षमता रखते हैं।
3. ब्रॉन ब्रेकर
WWE का भविष्य ब्रॉन ब्रेकर जैसे रेसलर्स पर निर्भर करता है। सिर्फ 26 साल की उम्र में उन्होंने रिंग में जिस तरह का दमखम दिखाया है, वह आने वाले सालों में उन्हें मेन इवेंट स्टार बनने के रास्ते पर आगे बढ़ा रहा है।
पॉल हेमन जैसे दिग्गज का साथ मिलना इस बात का संकेत है कि कंपनी ब्रेकर को बड़े रोल में देख रही है। उनकी ताकत, गति और आक्रामकता उन्हें एक ऐसा रेसलर बनाती है जो किसी भी मैच को अपने दम पर पलट सकता है।
ट्रिपल एच के नेतृत्व में WWE की क्रिएटिव टीम अब युवा टैलेंट्स को आगे बढ़ाने पर फोकस कर रही है। अगर रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए, तो साल 2026 तक ब्रॉन ब्रेकर को वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर देखा जा सकता है। अगर उन्हें लगातार मौके और सही कहानी दी गई, तो वह रोमन रेंस के 1316 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ने में सक्षम हो सकते हैं।
रोमन रेंस का 1316 दिनों का टाइटल रन WWE के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज रहेगा। लेकिन हर रिकॉर्ड एक दिन टूटता है और अब WWE उस नई कहानी की तैयारी कर रही है। सेथ रॉलिंस की स्टेबिलिटी, कोडी रोड्स की भावनात्मक ताकत और ब्रॉन ब्रेकर की रॉ एनर्जी, ये तीनों WWE के भविष्य के स्तंभ हैं।
हो सकता है आने वाले कुछ सालों में इन तीनों में से कोई एक सुपरस्टार WWE में रेंस के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दे। दर्शकों के लिए यह दौर बेहद रोमांचक होगा, क्योंकि WWE एक नए युग की दहलीज पर खड़ी है।
WWE से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

