Tuesday, June 16

WWE के इतिहास में कई ऐसी महिला रेसलर्स हुई, जिन्होंने अपने करियर के दौरान कई बड़े कारनामे किए। महिला रेसलिंग को आज के समय में फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। WWE भी इसे बढ़ावा देने के लिए महिला रेसलर्स को पुरुषो के सामान इनको भी मौका दे रहा है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि WWE के इतिहास में टॉप 3 सबसे सफल महिला रेसलर कौन हैं जिनके रिंग में उतरते ही खतरे की घंटी बज जाती हैं।

WWE की तीन शेरनियां जिनके रिंग में उतरते ही कांप उठते हैं दुश्मन

बैकी लिंच

 

wwe-top-3-greatest-women-wrestlers
becky lynch

बैकी लिंच को WWE की सबसे बड़ी महिला रेसलर माना जाता है। उन्हें “द मैन” कहा जाता है। साल 2018 में जब उन्होंने अपने किरदार को थोड़ा गुस्सैल और अलग बनाया, तब फैंस को उनका ये अंदाज़ बहुत पसंद आया। उनका आत्मविश्वास और बगावती स्टाइल लोगों के दिलों को छू गया, जिससे वो बहुत मशहूर हो गईं। इसी लोकप्रियता की वजह से उन्हें रेसलमेनिया 35 के सबसे बड़े मैच (मेन इवेंट) में जगह मिली। वहां उन्होंने शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी को हराकर रॉ और स्मैकडाउन, दोनों की महिला चैंपियनशिप जीत ली।

आजकल वह अपने पति सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर एक टैग टीम की तरह काम कर रही हैं और एक नई कहानी का हिस्सा हैं।

रिया रिप्ली

wwe-top-3-greatest-women-wrestlers
Rhea Ripley

ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर से आने वाली रिया रिप्ली ने अपने करियर की शुरुआत में काफी मेहनत की। पहले उन्हें पहचान बनाने में दिक्कत हुई, लेकिन धीरे-धीरे वह WWE की सबसे बड़ी महिला रेसलर्स में गिनी जाने लगीं। रिया ने NXT UK, NXT, रॉ और स्मैकडाउन चारों ब्रांड्स में चैंपियनशिप जीती है, जो दिखाता है कि वह कितनी टैलेंटेड हैं। वह रिंग में बेहतरीन परफॉर्म करती हैं और अच्छे (बेबीफेस) और बुरे (हील) दोनों किरदारों में फैंस को पसंद आती हैं । सिर्फ 28 साल की उम्र में उन्होंने बहुत कुछ हासिल कर लिया है, और आने वाले समय में वह WWE की सबसे टॉप महिला रेसलर बन सकती हैं।

ट्रिश स्ट्रेटस

wwe-top-3-greatest-women-wrestlers
Trish Straus

ट्रिश स्ट्रेटस साल 2000 में WWE में एक मॉडल के तौर पर आई थीं, लेकिन उन्होंने सभी को चौंका दिया। उन्होंने सिर्फ सुंदर दिखने वाली स्टार बनकर नहीं, बल्कि मेहनत और परिश्रम से खुद को एक बेहतरीन रेसलर के रूप में साबित किया। 2001 में उन्होंने पहली बार चैंपियनशिप जीती, और फिर 2006 तक अपने करियर में कुल 7 बार वर्ल्ड चैंपियन बनीं। उनकी इस शानदार कामयाबी के कारण WWE नेटवर्क ने उन्हें कंपनी की अब तक की नंबर 1 महिला रेसलर माना। भले ही ट्रिश रिटायर हो चुकी हैं, लेकिन वह समय-समय पर रिंग में वापसी करती हैं। हर बार जब वह लड़ती हैं, तो यह साबित कर देती हैं कि वह क्यों अब तक की सबसे महान महिला रेसलर्स में से एक हैं।

यह भी पढ़े: Hot Divas: ये हैं WWE की खूबसूरत महिला रेसलर्स, किसी भी मामले में नहीं है हॉलीवुड एक्ट्रेस से कम

WWE से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version