भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टेस्ट मैच मैच में तेज बल्लेबाजी को लेकर बीते दिनों कुछ ऐसा बयान दिया था, जिसे सुनकर इंग्लैंड क्रिकेट परेशान हो गए। ईशान ने टेस्ट मैच में तेज बल्लेबाजी करने को लेकर कहा था कि उन्हें नहीं लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में तेज बल्लेबाजी करने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड की टीम पर बात करते हुए कहा, इंग्लैंड जिस तरह की पिच पर बल्लेबाजी कर रहा है उसको भी देखने की जरूरत है। भारतीय टीम मुश्किल पिचों पर बल्लेबाजी करती है।
गौरतलब है कि ईशान ने इस बार वेस्टइंडीज की जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। इस सीरीज में दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में उन्होंने आक्रमक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इस दौरान ईशान के बल्ले से 34 गेंदों पर कुल 52 रन निकले, जो कि टेस्ट क्रिकेट के हवाले से आक्रमक पारी ही मानी जाएगी।बता दें, इस समय इंग्लैंड की टीम को टेस्ट मैच में बल्लेबाजी की रणनीति अपना रही है, उसे बैजबॉल कहा जाता है। इसके बाद से ही इंग्लैंड की ये रणनीति काफी चर्चाओं में है। इसके बारे में अब हर देश के क्रिकेटर से भी पूछा जाने लगा है।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के समापन के बाद जब विकेटकीपर ईशान किशन से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, “यह जरूरी नहीं कि आप हर मैच में फटाफट क्रिकेट खेलने लगें। यह स्थिति पर निर्भर होना चाहिए। पिचों की परिस्थिति भी इसमें भूमिका निभाती है कि कोई कितनी तेजी से रन बना सकता है। अगर आपको ऐसा विकेट मिलता है जहां आप तेजी से रन बना सकते हैं और टीम को इसकी जरूरत है तो हमारी टीम में हर खिलाड़ी उस भूमिका को निभाने की क्षमता रखता है।”
ये भी पढ़ें: IND vs WI: टेस्ट सीरीज जीतने के बाद रोहित ने इस खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

