China Masters Badminton: चाइना मास्टर्स के पुरुष वर्ग में लक्ष्य ने मलयेशिया के सातवे वरीय ली जि जिया पर 57 मिनट में 21-14, 13-21, 21-13 से मुकाबला जीत लिया है। इस तरह से उन्होंने ओलंपिक कांस्य पदक मुकाबले में मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया है। इसके अलावा (China Masters Badminton) सिंधू की विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज बुसानन के खिलाफ 21 मुकाबलों में सिंधू की 20वीं जीत थी।
China Masters Badminton पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने जीता अपना मुकाबला :-
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए पहले दौर के (China Masters Badminton) मुकाबले जीत लिए है। इसके अलावा भारत की मालविका बंसोड़ ने भी अपने मुकाबले जीतकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट (China Masters Badminton) के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

वहीं इस टूर्नामेंट के महिलाओं के वर्ग में सिंधू ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान को 50 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में 21-17, 21-19 से हरा दिया है। इसके अलावा भारत की मालविका ने भी (China Masters Badminton) डेनमार्क की लिने होजमार्क जाएर्सफेल्ट पर 20-22, 23-21, 21-16 से जीत दर्ज की।

वहीं पुरुष वर्ग में लक्ष्य ने मलेशिया के सातवे वरीय ली जि जिया के खिलाफ खेलते हुए 57 मिनट में 21-14, 13-21, 21-13 की जीत दर्ज की है। इसके अलावा उन्होंने अब ओलंपिक कांस्य पदक मुकाबले में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया है। अब इसके बाद लक्ष्य का सामना डेनमार्क के रास्मस गेमके और जापान के केंटा निशिमोटो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

वहीं भारत के पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक मैच में बढ़त बनाने के बावजूद ली से हार गये थे। इसके अलावा दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू की विश्व रैंकिंग में 11वें स्थान पर काबिज बुसानन के खिलाफ 21 मुकाबलों में यह 20वीं जीत थी। इस मुकाबले में खेलते हुए इन दोनों महिला खिलाड़ियों ने बराबरी से शुरूआत की।

इस मुकाबले (China Masters Badminton) में सिंधू की दो सहज गलतियों का फायदा उठाकर बुसानन ने 14-10 की बढत बना ली। इसके बाद सिंधु ने अगले नौ अंक बनाकर 19-14 की बढत हासिल की और पहला गेम जीत लिया। इसके बाद फिर दूसरे गेम में बुसानन ने मजबूती से शुरूआत करते हुए बढ़त बनाई।

लेकिन इसके बाद सिंधू ने वापसी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। वहीं एक ने मुकाबले (China Masters Badminton) में लक्ष्य ने अपने पहले मुकाबले के पहले गेम में 11-4 से बढ़त बनाकर इसें जीत लिया। इसके बाद फिर दूसरे गेम में ली वापसी करते हुए 7-1 से आगे थे ,फिर इसके बाद ली गेम को 17-8 तक ले गए।

वहीं इस मुकाबले के दूसरे गम को ली ने जीत लिया। इसके बाद फिर निर्णायक गेम में भारत के लक्ष्य सेन काफी हावी दिखे। क्यूंकि वह तीसरे गेम में शुरुआत में 5-1 से आगे चल रहे थे। लेकिन थोड़ी ही देर बाद इस गेम में ली भी ली 5-5 तक पहुंच गए। लेकिन इसके बाद फिर लक्ष्य ने 18-11 तक पहुंचकर मैच जीत लिया।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


