Liron Jaden: कोयंबटूर के कारी मोटर स्पीडवे पर डीटीएस रेसिंग के लिरॉन जेडन (Liron Jaden) सैमुअल्स ने नोविस कप जीत लिया है। मोमेंटम मोटरस्पोर्ट्स के आदित्य पटनायक द्वारा चौथी रेस में पेनल्टी पाने के बाद लिरॉन (Liron Jaden) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मोमेंटम मोटरस्पोर्ट्स ने टीम चैंपियनशिप जीतकर 63 अंकों के साथ बढ़त बनाई।
नोविस कप के ओवरऑल चैंपियन बने Liron Jaden :-

डीटीएस रेसिंग के लिरॉन जेडन (Liron Jaden) सैमुअल्स ने मोमेंटम मोटरस्पोर्ट्स के आदित्य पटनायक को पछाड़कर चेट्टीपलायम के कारी मोटर स्पीडवे पर नोविस कप के ओवरऑल चैंपियन बन गए है। इस रेस में लिरॉन (Liron Jaden) और आदित्य पटनायक दोनों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। वहीं आदित्य पटनायक ने दिन की चौथी और अंतिम रेस में शानदार जीत दर्ज करके ट्रिपल जीत हासिल की।

तभी तो चौथी रेस में जंप स्टार्ट के लिए उन पर 10 सेकंड की पेनल्टी लगाई गई। इसके बाद वह चौथे स्थान पर खिसक गए। इसके बाद रेस में दूसरे स्थान पर रहने वाले लिरॉन (Liron Jaden) शीर्ष पर पहुंच गए। इसके चलते हुए उनके अंकों की संख्या में और इजाफा हुआ। इसके अलावा मोमेंटम मोटरस्पोर्ट्स 63 अंकों के साथ टीम चैंपियनशिप जीतकर काफी खुश है। तभी तो डीटीएस रेसिंग अपने लड़कों के कड़ी टक्कर के बाद भी दो अंकों से पीछे रह गई।
नोविस कप का रेस वाइज रिजल्ट :-
रेस 1 रिजल्ट
लिरॉन जेडन सैमुअल्स (डीटीएस रेसिंग)
लोकिथ एल. रवि (डीटीएस रेसिंग)
एम. अभय (एमस्पोर्ट)
रेस 2 रिजल्ट
आदित्य पटनायक (मोमेंटम मोटरस्पोर्ट)
एम. अभय (एमस्पोर्ट)
लिरॉन जेडन सैमुअल्स (डीटीएस रेसिंग)
रेस 3 रिजल्ट
एम. अभय (एमस्पोर्ट)
सैशिवा शंकरन (मोमेंटम मोटरस्पोर्ट)
आदित्य पटनायक (मोमेंटम मोटरस्पोर्ट)
रेस 4 रिजल्ट
लिरॉन जेडन सैमुअल्स (डीटीएस रेसिंग)
नील सिंह कलसी (मोमेंटम मोटरस्पोर्ट)
लोकिथ एल. रवि (डीटीएस रेसिंग)
रेस 5 रिजल्ट
आदित्य पटनायक (मोमेंटम मोटरस्पोर्ट)
साईशिव शंकरन (मोमेंटम मोटरस्पोर्ट)
लिरोन जेडन सैमुअल्स (डीटीएस)
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


