Novak Djokovic ने हाल ही में कहा है कि, तीन साल पहले ऑस्ट्रेलिया के कोविड-19 नियमों के चलते देश से बाहर भेजे जाने के बाद वह जब भी मेलबर्न जाते हैं तो उन्हें अभी भी ट्रॉमा का अनुभव होता है।
उस समय नोवाक जोकोविच को कोविड-19 के खिलाफ टीका नहीं लगाया गया था, जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा स्वास्थ्य और अच्छे व्यवस्था के आधार पर उनका वीज़ा रद्द कर दिया गया था। उन्हें पांच दिनों तक एक इमिग्रेशन होटल में रहने के लिए मजबूर किया गया।
जोकोविच ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपील भी की थी, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। अंततः उन्हें देश छोड़ने के लिए मजबूर किया गया, जिसके चलते वह 2022 ऑस्ट्रेलियन ओपन से चूक गए थे। अगले साल कोविड प्रतिबंधों में ढील के साथ जोकोविच मेलबर्न वापस लौटे और रिकॉर्ड 10वीं बार ग्रैंड स्लैम जीता।

37 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी रविवार से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 की तैयारियों के लिए एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया आए हैं। उन्होंने सोमवार को बताया कि, जब वह इस बार ऑस्ट्रेलिया आए तो उन्हें तीन साल पहले घटी घटना का ट्रॉमा हुआ था।
जोकोविच ने मेलबर्न के हेराल्ड सन को बताया, “पिछली दो बार जब मैं पासपोर्ट कंट्रोल और इमिग्रेशन की प्रक्रिया से गुजरने के लिए ऑस्ट्रेलिया आया था, तो मुझे तीन साल पहले का थोड़ा ट्रॉमा हुआ था। और जब मैं पासपोर्ट कंट्रोल रूम से गुजरता हूं तो कुछ निशान अभी भी वहां मौजूद रहते हैं, मैं सिर्फ यह देखता हूं कि इमिग्रेशन एरिया से कोई आ रहा है क्या! जो व्यक्ति मेरा पासपोर्ट चेक कर रहा है – क्या वे मुझे ले जाएंगे, फिर से हिरासत में लेंगे या जाने देंगे? मैं स्वीकार करता हूं कि मुझे ऐसा ही महसूस हो रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे कोई शिकायत नहीं है। मैं अगले साल ही वहां आया और जीत गया। मेरे माता-पिता और पूरी टीम वहां मौजूद थी और यह वास्तव में मेरी सबसे भावनात्मक जीत थी, यह देखते हुए कि मैंने पिछले साल क्या-क्या झेला था।”
विक्टोरिया की प्रीमियर जैकिंटा एलन ने नोवाक जोकोविच के वीजा रद्द करने के मामले पर अपनी सफाई दी और इसे सरकार का कदम बताया। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि वह इस साल के टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।

एलन ने कहा, “वीजा देने की जिम्मेदारी संघीय सरकार का मामला है और उस समय संघीय सरकार द्वारा ये निर्णय लिए गए थे।”
बता दें कि, एलन 2022 में कोविड के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रतिक्रिया का नेतृत्व करने वाली सरकारी संकट कैबिनेट का हिस्सा थीं, लेकिन जोकोविच मामले में शामिल नहीं थीं।
उन्होंने आगे कहा, “कोविड हम सभी के लिए कठिन था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन थे, आप कहां से आए थे, कोविड ने इस बात में कोई भेदभाव नहीं किया कि इसने किसे संक्रमित किया, इसने आपको कितना बीमार किया और इसने हमारे समुदाय के अन्य लोगों को कितना बीमार किया।”

नोवाक जोकोविच अगले सप्ताह मेलबर्न पार्क में ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेते हुए रिकॉर्ड तोड़ 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की उम्मीद कर रहे हैं, जिसके लिए वह ऑस्ट्रेलिया पहुँच चुके हैं और अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इस टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए उन्होंने ब्रिसबेन इंटरनेशनल में भी हिस्सा लिया था, जहाँ उन्हें सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में राइली ओपेल्का से हारकर बाहर होना पड़ा था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

