Shooting: भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर और उनके कोच जसपाल राणा का साथ आगे भी बना रहने वाला है। क्यूंकि उनके मार्गदर्शन में खेलते हुए मनु ने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीकर इतिहास रच दिया था। इसके चलते हुए वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी बनी थी। इस ओलंपिक में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम वर्ग में कांस्य पदक जीते थे।

साल 2024 में हुए पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर और उनके कोच जसपाल राणा का साथ आगे भी बना रहने वाला है। क्यूंकि इस समय राणा को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने पिस्टल निशानेबाजी का हाई परफार्मेंस ट्रेनर नियुक्त किया है।

इसके बाद मनु ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि इसके बाद भी राणा आगे भी उनके कोच बने रहेंगे। इस पूर्व दिग्गज निशानेबाज ने एशियाई खेलों में 4 बार स्वर्ण पदक जीता था। वहीं टोक्यो ओलंपिक से पहले उनके और मनु के बीच काफी विवाद हो गया था। लेकिन पिछले साल हुए पेरिस ओलंपिक से पहले ये दोनों फिर साथ आए। इन ओलंपिक खेलों में मनु ने दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था।
पेरिस ओलंपिक में मनु ने जीते थे दो कांस्य पदक :-
जसपाल राणा की कोचिंग में खेलते हुए भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीकर इतिहास रच दिया था। तब वह आजादी के बाद ऐसा कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बनी थीं। उस समय उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और टीम वर्ग में कांस्य पदक जीते थे।

इस बीच भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु ने सोमवार की रात वर्ष 2024 की बीबीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने के बाद कहा कि, “इस समय मैं इतना ही कहना चाहूंगी कि राणा मेरे कोच हैं और वह अपने काम में बहुत माहिर हैं। इस दौरान वह मेरे लिए काफी प्रभावशाली भी रहे हैं। इसके अलावा वह एक बहुत अच्छे कोच भी रहे हैं।”

इसके आगे उन्होंने कहा कि जसपाल राणा मेरे कोच हैं। लेकिन वह किसी और के भी कोच हो सकते हैं। इस बीच वह मेरे लिए अच्छे कोच भी रहे है। अब मैं उनके मार्गदर्शन में अप्रैल में विश्व कप खेलने के लिए जाने वाली हूं। इसके बाद फिर हम जून में घरेलू स्पर्धाएं खेलने वाले हैं। फिर बाद में म्युनिख में विश्व कप और अक्तूबर-नवंबर में विश्व चैंपियनशिप है। इस दौरान मेरा लक्ष्य केवल विश्व चैंपियनशिप को जीतना है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


