भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी टी20 2024 विश्वकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। इस दौरान बोर्ड ने रोहित शर्मा का अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। फिलहाल अब भारतीय टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए 21 मई को रवाना होगी। हांलाकि आईपीएल का फाइनल मुकाबला 26 मई को होने वाला है। ऐसे में जो खिलाड़ी आईपीएल की फाइनल में पहुंचने वाली टीम में शामिल होंगे वो बाद में टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होंगे। अब ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है वो खिलाड़ियों के चयन को लेकर है। बीसीसीआई के द्वारा इस विश्वकप के लिए चुने गए कुछ खिलााड़ी फैंस और पूर्व क्रिकेटरों को पसंद नहीं आ रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि टीम इंडिया के पास चुने गए कुछ खिलाड़ी से बेहतर विकल्प थे, जिन्हें मौका नहीं दिया गया। इसी कड़ी में आज के लेख में हम टीम इंडिया के ऐसे 6 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो पहली बार विश्वकप में भाग लेंगे।
शिवम दुबे
बाएं हाथ के इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज के लिए ये पहली बार होगा जब वो भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप में भाग लेगा। IPL 2024 में हरफनमौला खिलाड़ी की भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dube) कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन के ज्यादातर मैचों में शिवम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर चयनकर्ताओं का ध्यान बखूबि आकृषित किया। बता दें शिवम दुबे ने साल 2019 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक शिवम ने टीम इंडिया के लिए 21 टी20 मैचों की 14 पारियों में 145.26 की स्ट्राइक रेट के साथ 276 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी अपना योगदान दिया है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 8 विकेट भी लिए हैं।
यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं। इस खिलाड़ी अपनी योग्यता को बखूबी दर्शाया है। जायसवाल को टी20 विश्वकप 2024 के स्क्वॉड में शुभमन गिल की जगह शामिल किया गया है। जायसवाल ने पिछले साल अगस्त में भारतीय टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया। अब तक वो कुल 17 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 161.43 के स्ट्राइक रेट के साथ 502 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। भारत के इस युवा खिलाड़ी के लिए ये पहली बार होगा, जब वो टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेलते हुए दिखाई देंगे।
कुलदीप यादव
भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाने वाले चाइनामैच खिलाड़ी कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की प्रतिभा से हर कोई वाकिफ है। ऐसे में उनके लिए भी टी20 विश्वकप 2024 पहला विश्वकप होने वाला है। इस वक्त कुलदीप आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की तरफ से खेल रहे हैं। अगर बात करें उनके ओवरऑल टी20 करियर की तो कुलदीप ने अब तक टीम इंडिया के लिए कुल 35 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके खाते में 59 विकेट हैं।
संजू सैमसन
साल 2016 में भारतीय टीम के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले संजू सैमसन (Sanju Samson) भी पहली बार टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे। इस साल संजू ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहतरीन कप्तानी के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी की है। ये ही कारण है कि उन्हें भी चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम इंडिया का स्क्वॉड में शामिल किया। संजू ने अब तक 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 374 रन भी बनाए हैं। आईपीएल के सीजन में संजू ने 161 रन के साथ 385 ताबड़तोड़ रन बनाए हैं।
युजवेंद्र चहल
संजू सैमसन की तरह स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने भी साल 2016 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। अपने शुरुआती दिनों में चहल ने विश्व भर में अपनी गेंदबाजी का डंका बनाए रखा था। लेकिन बाद में उन्होंने अपने उस प्रदर्शन को लगातार जारी नहीं रखा और ऐसे में वो कभी टीम के अंदर और कभी बाहर रहे। लेकिन टी20 विश्वकप 2024 में युजवेंद्र को चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया है। अनुभवी स्पिन गेंदबाज के लिए ये पहली बार होगा, जब वो भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे। चहल ने 80 इंटरनेशनल टी20 मुकाबलों में कुल 96 विकेट अपने नाम किए है। इस बार वो कुलदीप के साथ स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मोहम्मद सिराज
भारतीय टीम के अहम तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) पिछले कई समय से टीम इंडिया में गेंदबाजी डिपार्टमेंट का अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं। पिछले साल 2023 में हुए आईसीसी वनडे विश्वकप 2023 में भी टीम का हिस्सा थे। लेकिन उनके लिए ये पहली बार होगा जब वो टी20 विश्वकप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। अगर बात करें सिराज के टी20 इंटरनेशनल करियर की तो 10 मैचों में 12 विकेट उनके नाम हैं। हांलाकि इस आईपीएल सीजन में सिराज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन उनके अनुभव व कमाल की गेंदबाजी स्किल के चलते उन्हें स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: ऑरेंज कैप की रेस में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रन मशीन विराट कोहली को पछाड़ा

