भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण IPL 2025 को सस्पेंड कर दिया गया है। अब जब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग बीच में रुक गई है, तो लोगों के मन में ये सवाल उठना लाज़मी है कि, क्या BCCI को इससे बड़ा नुकसान होगा? पर असली कहानी इससे थोड़ी अलग है। दरअसल, IPL सस्पेंड हुआ है, कैंसिल नहीं। इसका मतलब ये कि BCCI आगे एक नई विंडो में बाकी बचे मैच करवाने का प्लान बना रहा है। यानी न टीमों को नुकसान होगा, न BCCI को और न ही स्पॉन्सर को।
बीसीसीआई का ‘प्लान B’ पहले से तैयार था

IPL जैसे टूर्नामेंट में हर चीज़ के लिए पहले से प्लानिंग की जाती है। बीसीसीआई ने मैचों को लेकर इंश्योरेंस पॉलिसी ले रखी है। जैसे आप अपनी बाइक या मोबाइल का बीमा कराते हैं, वैसे ही IPL का हर मैच, खिलाड़ी और यहां तक कि मैदान भी बीमा में कवर होता है।
इसका फायदा ये है कि अगर कोई मैच रद्द होता है या किसी वजह से सीजन पूरा नहीं होता, तो BCCI और फ्रेंचाइजी को बीमा कंपनियों से पैसा मिल जाता है। यानी, पैसे का कोई सीधा नुकसान नहीं होता।
फ्रेंचाइज़ी और खिलाड़ी भी सुरक्षित

सिर्फ BCCI ही नहीं, टीमें भी अपने खिलाड़ियों का इंश्योरेंस करवाती हैं। मान लीजिए कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है या मैच नहीं हो पाता, तो उस स्थिति में भी टीमों को बीमा कवर से पैसा मिल जाता है। यही वजह है कि टीम मालिक भी इस सस्पेंशन को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं।
IPL का बिजनेस मॉडल बेहद मजबूत
IPL सिर्फ एक खेल नहीं, एक बड़ा बिजनेस है। हर साल इसके इंश्योरेंस का दायरा और कवरेज बढ़ाया जा रहा है, क्योंकि इसमें दांव पर करोड़ों नहीं, अरबों रुपये लगे होते हैं और BCCI इसे किसी भी हालत में सुरक्षित रखने के लिए पूरी तैयारी के साथ चलता है।
IPL 2025 भले ही बीच में सस्पेंड हुआ हो, लेकिन BCCI की पहले से की गई प्लानिंग और इंश्योरेंस पॉलिसी की वजह से उसे कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। यही वो वजह है जो IPL को सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, एक प्रोफेशनल और सुरक्षित स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट बनाती है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

