टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लेटेस्ट वोल्टेज मुकाबला इंडिया और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ उनका सबसे बड़ा स्कोर रहा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबलों में बने सबसे बड़े 5 स्कोर के बारे में।
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में अब तक बने सबसे बड़े स्कोर

5. पाकिस्तान – 152/0 (दुबई), 2021
पाकिस्तान ने दुबई में खेले जा रहे 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रचा था। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने भारत के खिलाफ न सिर्फ बिना विकेट खोए 152 रन बनाए थे, बल्कि यह उनकी इस टूर्नामेंट में इकलौती जीत थी। बाबर और रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया था।
4. इंडिया – 157/5 (जोहांसबर्ग), 2007
टीम इंडिया ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में 157 रन बनाए थे। गौतम गंभीर ने इस मैच में शानदार पारी खेलते हुए 75 रन बनाए और अंत में रोहित ने 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर इस स्कोर तक ले जाने में मदद की थी। पाकिस्तान की टीम इस मैच में मात्र 152 रनों पर ढेर हो गई थी और भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप एमएस धोनी की कप्तानी में अपने नाम कर लिया था।
3. पाकिस्तान – 159/8 (मेलबर्न), 2022
पाकिस्तान की टीम ने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न की मुश्किल पिच पर शान मसूद और इफ्तिखार अहमद के अर्धशतकों की बदौलत 159 रन बनाए थे। हालाँकि, विराट की 82* रनों पारी के आगे उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
2. इंडिया – 160/6 (मेलबर्न), 2022
इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम पर है। उन्होंने 2022 में विराट कोहली की चमत्कारी पारी के बलबूते यह स्कोर चेस किया था।
पाकिस्तान ने मेलबर्न की मुश्किल पिच पर 159 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। इंडिया के शुरुआती 4 विकेट बेहद कम स्कोर पर गिर गए थे, लेकिन उसके बाद विराट ने हार्दिक के साथ मिलकर साझेदारी की और टीम को संकट से उबारा और उसके बाद उन्होंने अपनी फिनिशिंग एबिलिटी दिखाते हुए मैच जिता दिया।
1. इंडिया – 175/7 (कोलंबो), 2026*
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ उनका सबसे बड़ा टोटल है। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर टीम को आक्रामक शुरुआत दी। बीच में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर 34 और तिलक वर्मा ने 24 गेंदों पर 25 रन जोड़े। फिर अंत में शिवम दुबे ने 17 गेंदों पर 27 और रिंकू सिंह ने 4 गेंदों पर 11* रन बनाकर टीम को एक बेहतरीन टोटल तक पहुंचाया।

