IPL Record: आईपीएल 2026 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सफर छठे स्थान पर रहकर समाप्त हो चुका है। वहीं इस मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 7 मैच जीते हैं और 7 में ही उनको हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए इस बार यह टीम लीग स्टेज के बाद कुल 14 अंकों क साथ छठे स्थान पर रही है।
इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से इस सीजन में उनके अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने कुल 30+ छक्के लगाए हैं। इसके अलावा आइए दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. ऋषभ पंत : 37 छक्के, साल 2018 :-
आईपीएल 2018 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से खेलते हुए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं उस आईपीएल सीजन में उन्होंने 14 पारियों में खेलते हुए 52.61 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 173.60 की स्ट्राइक रेट के साथ 684 रन बनाए थे।

जबकि उस आईपीएल सीजन में उनके बल्ले से हमें एक शतक और 5 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा आईपीएल 2018 के सीजन में उनके बल्ले से 37 छक्के और 68 चौके भी आए थे। वहीं उस समय यह उनका ऐसा इकलौता आईपीएल सीजन रहा था जिसमें उन्होंने 600 से अधिक रन बनाए थे।
2. केएल राहुल : 31 छक्के, साल 2026 :-
इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने आईपीएल 2026 के इस मौजूदा सीजन में भी 14 मैचों में खेलते हुए 45.61 की बल्लेबाजी औसत से 593 रन बनाए हैं। जबकि इस आईपीएल सीजन में उनकी स्ट्राइक रेट 174.41 की रही है। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में हमें उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

जबकि इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 152 रन का रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह आईपीएल सीजन कुल 31 छक्कों के साथ समाप्त किया है। इसके अलावा इस बीच हम आपको यहां पर यह बता देना चाहते हैं कि केएल राहुल ने आईपीएल 2025 में भी दिल्ली टीम की तरफ से खेलते हुए कुल 21 छक्के लगाए थे।
3. जेक फ्रेजर-मैकगर्क : 28 छक्के, साल 2024 :-
साल 2024 के आईपीएल सीजन में जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने भी दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। उस आईपीएल सीजन में उन्होंने 9 मैचों में खेलते हुए 36.66 की बल्लेबाजी औसत और 234.04 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। जबकि उस आईपीएल सीजन में उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए थे।

इसके अलावा आईपीएल 2024 के सीजन में इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कुल 28 छक्के भी लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 15 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 25.66 की औसत और 199.48 की स्ट्राइक रेट के साथ 399 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से हमें कुल 4 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

