भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में पारी और 300 रन के विशाल अंतर से जीत हासिल दर्ज करने में सफल हुई है। यह जीत टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत में से एक है। यह मैच सिर्फ तीन दिनों में ही समाप्त हो गया, जहां शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने अफगानिस्तान के बल्लेबाज पूरी तरह से लय से भटकते हुए नजर आए। इस कड़ी में हम आपको टेस्ट क्रिकेट में भारत की टॉप 3 सबसे बड़ी जीत के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये हैं टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के सबसे बड़ी टॉप 3 जीत की लिस्ट
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने पारी और 262 रन जीत दर्ज की, 2018
भारत और अफगानिस्तान के बीच साल 2018 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने पारी और 262 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में 474 रन लगाए थे। इस दौरान मुरली विजय ने 153 गेंद में 105 रन और शिखर धवन ने 96 गेंदों में 107 बनाया था।
जवाब में अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और पहली पारी में सिर्फ 109 रन पर ही ऑलआउट हो गयी थी। फॉलो-ऑन मिलने के अफगानिस्तान की टीम शम्भाल नही पाई और दूसरी पारी में वह 103 रन पर ऑलआउट हो गए थे। भारत ने इस मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाते हुए पारी और 262 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली थी
यह भी पढ़े: सबसे कम उम्र में FIFA वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले टॉप 7 खिलाड़ी
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने पारी और 272 रन से शानदार जीत दर्ज की, 2018
राजकोट में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रन के विशाल अंतर से मात दिया था। इस ऐतिहासिक मैच में पृथ्वी शॉ ने 156 गेंदों में 134 रन, विराट कोहली ने 230 गेंदों में 139 रन और रविंद्र जडेजा ने 132 गेंदों में 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थे, जिसकी बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी 649/9 के स्कोर पर घोषित कर दिया था।
जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में केवल 181 रन पर सिमट गई और उसे फॉलो-ऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि दूसरी पारी में भी उसकी स्थिति भी वही रही और पूरी टीम 196 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर टेस्ट क्रिकेट में अपनी बड़ी जीत दर्ज की थी।
यह भी पढ़े: मानव सुथार बायोग्राफी: आंकड़े और करियर टाइमलाइन की पूरी जानकारी
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने पारी और 300 रन से जीत दर्ज की, 2026
भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की, जिसमें केएल राहुल ने 100 और कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन की शानदार शतकीय पारियां खेलीं। जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 152 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रहमत ने 135 गेंदों में 60 रन बनाए थे। भारत के लिए मानव सुथार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके।
फॉलो-ऑन के बाद अफगानिस्तान की दूसरी पारी भी भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और टीम 112 रन पर ऑलआउट हो गई। इस बार वाशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने पारी और 300 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

