बिहार के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय आईपीएल 2026 में पूरी तरह से छाए हुए हैं। एलिमिनेटर में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद ने खिलाफ तूफानी पारी खेली थी। 15 वर्षीय खिलाड़ी ने 29 गेंदों में 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।
वैभव ने अपनी इस पारी में 12 छक्के लगाए थे और इसके साथ ही एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया है। सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ क्रिस गेल का 14 साल पुराना एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।
वैभव ने इस साल काफी शानदार बल्लेबाजी की है ऐसे में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर वो ऑक्शन में आ जाते हैं तो वो कितने में बिकेंगे। इसको लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताया है कि उन्हें कितनी रकम मिल सकती है?
राजस्थान ने वैभव को 1.10 करोड़ में खरीदा था
राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल ऑक्शन में वैभव को 1.10 करोड़ में खरीदा था, और तब उनकी ऑक्शन में सीधी टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से हुई थी जो 13 साल के खिलाड़ी को खरीदना चाहती थी। हालांकि अब ऐसा नहीं है अगर अब वो ऑक्शन में आते हैं तो सभी फ्रेंचाइजी उनको अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी। इसके लिए कितना ही पैसा क्यों न खर्च करना पड़े।
50 करोड़ तक खर्च कर सकती हैं फ्रेंचाइजी– आकाश चोपड़ा
भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, अगर फ्रेंचाइजी के पास 200 करोड़ का पर्स हो तो वैभव को 50 करोड़ भी मिल सकते हैं। उन्होंने आगे कहा, “वैभव सूर्यवंशी को रिटेन करने के लिए राजस्थान रॉयल्स जो कर सकेगी वो करेगी।”
पूर्व सलामी बल्लेबाज ने यह भी कहा कि, वैभव ने ऑक्शन ने आने का कोई चांस नहीं है लेकिन अगर मान लो कि वो नीलामी में आ जाते हैं तो सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।”
IPL ऑक्शन में कितने में बिक सकते हैं वैभव सूर्यवंशी?
आकाश चोपड़ा ने कहा, “ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये में बिके थे, वैभव 30 करोड़ में का सकते है। सभी टीमें 30 करोड़ तो उनके लिए निकाल कर रखेंगी और कुछ तो 33 करोड़ तक खर्च सकती है। अगर वैभव ऑक्शन में आते हैं तो पिछले सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे। पर्स पता नहीं कितने का होगा, लेकिन अगर 200 करोड़ का हुआ तो टीमें उन्हें लेने के लिए 50 करोड़ रुपये भी खर्च कर सकती हैं।”
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

