आईपीएल 2026 खत्म हुए काफी दिन हो गए है और फैंस वैभव सूर्यवंशी को मैदान में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है और अब वो जल्द ही मैदान पर एक्शन में दिखेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आप वैभव सूर्यवंशी को इंडिया ए सीरीज को फ्री में लाइव कहां पर देख सकते हैं?
9 जून को मैदान में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन उनके फैंस लगातार बढ़ते जा रहे है। उनकी लोकप्रियता अब बढ़ती जा रही है और उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले इंडिया ए की सीरीज लाइव नहीं होनी थी लेकिन अब उसकी भी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इंडिया ए की टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। ट्राई सीरीज की शुरुआत 9 जून से श्रीलंका में होना है। इंडिया ए का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ होना है।
तिलक वर्मा करेंगे इंडिया ए की कप्तानी
ट्राई सीरीज में इंडिया ए की कप्तानी तिलक वर्मा करते हुए नजर आएंगे। लेकिन पूरा फोकस वैभव सूर्यवंशी के ऊपर है। क्योंकि जिस अंदाज में वह बल्लेबाजी करते है सभी उनके फैंस बन गए है। इसलिए हर जगह 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज की चर्चा है।
सोनी लिव पर किया जाएगा लाइव टेलीकास्ट
इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए की सीरीज को आप सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।
ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल
9 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A
11 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A
13 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
15 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A
17 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A
19 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
21 जून 2026 – फाइनल
श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया A स्क्वॉड
तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्राज निगम, यश ठाकुर, युवराज सिंह, अंशुल कंबोज, अर्शद खान और अनुकूल रॉय।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

