महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज इस बार 12 जून को किया जाएगा, वहीं इसका फाइनल मैच 5 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम एक-दूसरे के ख़िलाफ़ पांच ग्रुप स्टेज मैच खेलेगी, जिनमें से टॉप चार टीमें नॉकआउट मुकाबलों में पहुंचेंगी। इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है। इस कड़ी में हम आपको भारत-पाकिस्तान मुकाबला कब और कहां देखें इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
किस मैदान पर मैच खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला
महिला टी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से होगी।
महिला टी वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।
पाकिस्मतान महिला टीम: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, इमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान का लाइव मैच कैसे देखें
Women’s T20 World Cup 2026 का ऑफिशियल पार्टनर भारत में StarSports नेटवर्क है। इस बड़े टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। Jio Hotstar के पास क्रिकेट के इस पूरे टूर्नामेंट को दिखाने का लाइसेंस उपलब्ध है। आपको स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी/एचडी पर सभी मुकाबले देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आप इस वर्ल्ड कप को जियो हॉटस्टार ऐप के माध्यम से भी देख सकते हैं।
Women’s T20 World Cup 2026 फ्री में कहां देख सकते हैं
अगर आप इस वर्ल्ड कप को फ्री में देखना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टार ऐप पर इसका पूरा आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आपको ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आपने अपने जियो मोबाइल सिम का रिचार्ज करते समय हॉटस्टार ऐप के साथ वाला प्लान लिया है, तो आसानी से पूरा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच देख सकते हैं। इसके अलावा, एंड्रॉयड टीवी में भी जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करके ऑनलाइन देख सकते हैं। जियो हॉटस्टार पर आप 5 मिनट तक फ्री लाइव मैच बिना किसी प्लान के भी देख सकते हैं।

