Table Tennis: इस मौजूदा समय में भारत की सबसे चर्चित टेबल टेनिस खिलाड़ियों में शामिल मनिका बत्रा को अब इसी साल होने वाले एशियन गेम्स की राष्ट्रीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। क्यूंकि इस समय भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के द्वारा तय चयन मानकों को पूरा न करने के कारण स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है।
घरेलू टूर्नामेंट में नहीं खेलना रहा बड़ी वजह :-
भारत की स्टार टनल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को इस समय भारतीय टेबल टेनिस टीम से बाहर किए जाने का मुख्य कारण उनका घरेलू प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लेना बताया जा रहा है।

इसके चलते हुए ही अब उनका नाम TTFI की राष्ट्रीय रैंकिंग में शामिल नहीं हो पाया है। जबकि इस बार 20वें एशियन गेम्स का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होने वाला है। वहीं इस बार टेबल टेनिस के मैच 20 से 28 सितंबर के बीच खेले जाएंगे।
रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं मनिका बत्रा :-
इसके अलावा इस बार बहरतीय टेबल टेनिस टीम से बाहर किए जाने के बावजूद मनिका बत्रा को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। जबकि इस बार उनके साथ ही स्वस्तिका घोष भी रिजर्व टीम में रखा गया है।

इसके अलावा मनिका इस वर्तमान समय में भारत की दूसरी सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला खिलाड़ी हैं। क्यूंकि इस समय उनकी ITTF रैंकिंग 51 है। इस समय उनसे आगे केवल श्रीजा अकुला हैं, जो 45वें स्थान पर हैं।
चयन नीति के आधार पर हुआ है फैसला :-
इसके अलावा अब TTFI के अनुसार चयन प्रक्रिया में 50 प्रतिशत वेटेज राष्ट्रीय रैंकिंग, 40 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग और 10 प्रतिशत चयन समिति के विवेक पर आधारित होता है। तभी तो अब इसी आधार पर इन भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसके अलावा इस बार मनिका की अनुपस्थिति में महिला टीम की कमान श्रीजा अकुला संभालने वाली हैं।

इसके चलते हुए इस बार भारतीय टेबल टेनिस टीम में यशस्विनी घोरपड़े, दिया चिताले, सुतीर्था मुखर्जी और सिंद्रेला दास को शामिल किया गया है। वहीं इस बार पुरुष टीम का नेतृत्व जी. साथियान और हरमीत देसाई करने वाले हैं। जबकि उनके साथ इस बार मानव विकास ठाक्कर, मानव शाह और युवा खिलाड़ी पायस जैन को भी जगह दी गई है। इसके अलावा अंकर भट्टाचार्य और रोनित भान्जा को रिजर्व टीम में रखा गया है।
एशिया की बड़ी टीमों से होने वाली है टक्कर :-
इसके अलावा इस बार 20वें एशियन गेम्स जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक खेले जाने वाले हैं। इस खेलों में टेबल टेनिस के मैच 20 से 28 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। तभी तो इस बार एशियन गेम्स में टेबल टेनिस मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धी रहने वाले हैं। क्यूंकि इसमें चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और चीनी ताइपे जैसी मजबूत टीमें भी हिस्सा लेने वाली हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

