IPL Recod: आईपीएल 2026 का सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव की तरह अग्रसर है। वहीं इस साल आईपीएल सीजन का क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला गया है। इसमें आरसीबी की टीम ने गुजरात की टीम को 92 रनों से हराकर सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
जबकि एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स की टीम के सामने सनराइजर्स हैदराबाद टीम की बड़ी चुनौती रहने वाली है। वहीं अब इन काफी अहम मैचों में गेंदबाज अपने प्रदर्शन से अंतर पैदा करना चाहेंगे। आइए इस बीच अब प्लेऑफ मैचों के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. आकाश मधवाल : 5/5 बनाम LSG : साल 2023 :-
आईपीएल 2023 सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में आकाश मधवाल ने मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के खिलाफ काफी घातक गेंदबाजी की थी। उस मैच में मधवाल ने 3.3 ओवर में केवल 5 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया था।

इसके अलावा यह आईपीएल के प्लेऑफ मैच का पहला 5 विकेट हॉल भी था। वहीं उस मैच में उनके उस शानदार प्रदर्शन के कारण ही लखनऊ की टीम ने अपने अंतिम 8 विकेट केवल 32 रन के भीतर ही गंवा दिए थे। इसके चलते हुए एमआई की टीम ने उस मैच को 81 रनों से जीत लिया था।
2. मोहित शर्मा : 5/10 बनाम MI : साल 2023 :-
आईपीएल 2023 सीजन के ही क्वालीफायर-2 में खेलते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। उस मैच में गुजरात टीम को एमआई के खिलाफ 62 रन से बड़ी जीत मिली थी। वहीं इस मैच में गुजरात की इस बड़ी जीत में तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई थी।

इस मैच में उन्होंने केवल 2.2 ओवरों में 10 रन देकर 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में उन्होंने अपना पहला विकेट सूर्यकुमार यादव के रूप में लिया था। इसके बाद फिर उन्होंने विष्णु विनोद, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय को आउट किया था।
3. डग बोलिंगर : 4/13 बनाम DCH : साल 2010 :-
आईपीएल 2010 के सीजन के दूसरे सेमीफाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने डेक्कन चार्जर्स को 38 रनों से हराया था। तब उस मैच में CSK की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन का स्कोर खड़ा किया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में चार्जर्स की पूरी टीम केवल 104 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं इस मैच में चेन्नई टीम की इस 38 रन की जीत में डग बोलिंगर की अहम भूमिका रही थी। क्यूंकि इस मैच में उन्होंने 13 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया था।
4. धवल कुलकर्णी : 4/8 बनाम RCB : साल 2016 :-
आईपीएल 2016 सीजन के क्वालिफायर-1 मैच में आरसीबी टीम के खिलाफ गुजरात लायंस टीम की तरफ से खेलते हुए धवल कुलकर्णी ने काफी शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया था। क्यूंकि उस मैच में उन्होंने पावरप्ले के दौरान ही क्रिस गेल, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन भेज दिया था।

वहीं इस मैच में उन्होंने अपने 3 ओवर के अपने स्पैल में केवल 8 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी टीम को इस मैच में 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
5. जसप्रीत बुमराह : 4/14 बनाम DC : साल 2020 :-
मुंबई इंडियंस टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने प्रदर्शन से सभी मैचों में काफी अंतर पैदा कर देते हैं। ऐसा ही उन्होंने आईपीएल 2020 सीजन के क्वालीफायर-1 मैच में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ किया था।

उस मैच में उन्होंने अपने 4 ओवर के अपने स्पैल में 14 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं इस मैच में उनकी घातक गेंदबजी के चलते हुए ही 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तब दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट के नुकसान पर केवल 143 रन ही बना पाई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

