महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबल 12 जून से इंग्लैंड में खेला जा रहा है, जहां दुनिया की टॉप टीमें खिताब के लिए मुकाबला कर रही हैं। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच से साथ की है। हाल के वर्षों में टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों यूनिट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे इस बार उसके खिताब की मजबूत दावेदारों में शामिल होने की उम्मीद बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज जैसी अनुभवी खिलाड़ियों पर टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी होगी। इस कड़ी में हम आपको टूर्नामेंट के महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम द्वारा बनाए गए सबसे बड़े स्कोरों के बताने जा रहे हैं।
5. 163/5 बनाम बांग्लादेश (2016)
भारतीय महिला टीम का पांचवा सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप स्कोर 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 163/5 रन बनाए थे, जिसमें हरमनप्रीत कौर ने 29 गेंदों पर 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। बड़े लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 91/5 रन पर ही ऑलआउट ही बना पाई थी और उसे 72 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी। भारत की ओर से अनुजा पाटिल और पूनम यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए थे। इस साल वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप विजेता बनी थी।
4. 167/8 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2018 और 2023)
भारतीय महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में दो बार 167/8 का स्कोर बनाया था। पहली बार यह रिकॉर्ड 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल हुई थी, जब भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167/8 रन बनाए थे। उस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर 83 रन लगाये थे और भारत ने 48 रनों से यादगार जीत हांसिल की थी।
दूसरी बार भारत ने 2023 में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 167/8 का शानदार स्कोर बनाया था। हालांकि, इस बार टीम अपने स्कोर का बचाव नहीं कर सकी और उसे करीबी मुकाबले में हार मिली थी।
3. 173/3 बनाम श्रीलंका (2024)
भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर 172/3 रहा है, जो उसने 2024 महिला टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया, जिसमें हरमनप्रीत कौर ने केवल 27 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीं, स्मृति मंधाना ने 38 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 19.5 ओवर में महज 90 रन पर ही ऑलआउट हो गयी थी। भारत ने यह मुकाबला 82 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली थी। इस साल न्यूजीलैंड की टीम विजेता बनी थी।
2. 194/5 बनाम न्यूजीलैंड (2018)
साल 2018 में न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ भारत ने 194/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जो इस टूर्नामेंट में दुसरा सबसे बड़ा सर्वोच्च स्कोर है। उस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 51 गेंदों में 103 रन बनाए थे, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वहीं, जेमिमा रोड्रिगेज ने भी 59 रनों का अहम योगदान दिया था। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 160/9 तक ही पहुंच सकी और भारत ने यह मुकाबला 34 रनों से अपने नाम कर लिया हुआ था।
1. 209/5बनाम नीदरलैंड (2026)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर नीदरलैंड के खिलाफ इस साल ही बनाया है। इस मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बोर्ड पर लगा दिए, जो इस टूर्नामेंट में टीम का सर्वोच्च स्कोर भी बन गया है।
इस विशाल स्कोर की नींव सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने रखी थी। मंधाना ने 47 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था, जबकि शेफाली ने 38 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 115 रन की बेहतरीन साझेदारी की।

