PAKW vs BANW मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला पाकिस्तान विमेंस और बांग्लादेश विमेंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 20 जून को साउथैंपटन के द रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ फातिमा सना की कप्तानी वाली PAKW है, तो दूसरी तरफ निगर सुल्तान की अगुवाई में BANW जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज PAKW vs BANW मैच में कौन जीतेगा।
PAKW vs BANW में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 20
पाकिस्तान विमेंस जीती: 16
बांग्लादेश विमेंस जीती: 4
नो रिजल्ट: 0
PAKW vs BANW: द रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड, साउथैंपटन पिच रिपोर्ट
द रोज बाउल ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है। शुरुआत के 2-3 ओवर तक ही तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होती है लेकिन उसके गेंद स्विंग होना बंद हो जाती है और बल्लेबाजों का बोलबाला होता है।
यहीं नहीं छोटी स्क्वायर बाउंड्री भी बल्लेबाजों के हक में होती है। लाल मिट्टी की विकेट होने के कारण बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है।
पहली पारी का औसत स्कोर– 161
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 154
PAKW vs BANW: संभावित प्लेइंग XI
पाकिस्तान प्लेइंग 11: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयहशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इरम जावेद, नतालिया परवेज, तुबा हसन, डेना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।
बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन: दिलारा एक्टर (विकेटकीपर), शोभना मोस्टोरी, ताज नेहर, निगार सुल्ताना(कप्तान और विकेटकीपर) शोर्ना एक्टर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, फरिहा त्रिस्ना, मारुफा एक्टर, नाहिदा एक्टर
PAKW vs BANW: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी आसान हो जाती है।
इस टूर्नामेंट में भी PAKW और BANW दोनों टीमों की स्थिति एक जैसी है। बांग्लादेश फिर भी पाकिस्तान से अच्छी स्थिति में हैं जबकि पाक अब तक एक भी मुकाबला जीतने में सफल नहीं हुई है।
आज के PAKW vs BANW मुकाबले में किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं है। साउथैंपटन में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और पाकिस्तान विमेंस के पास काफी अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है जो कि किसी भी पिच पर अच्छा कर सकता है और उनके पास ऐसे स्पिनर्स हैं जो न सिर्फ मिडल ओवर में कम इकॉनमी से रन देकर दबाव बनाते हैं बल्कि विकेट भी चटकाते हैं।
जबकि, बांग्लादेश के पास भी ठीक ठाक तेज गेंदबाज है। बांग्लादेश की टीम इस समय अच्छा कर रही है जबकि पाकिस्तान की हालत इस समय खराब है ऐसे में टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए बंगलादेश की टीम जीत दर्ज सकती है।
मैच विनर: BANW
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

