Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज रविवार, 21 जून 2026 को 17 वां मैच वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच इंग्लैंड के ब्रिस्टल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।
इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक केवल 29 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। वहीं आज भी हमें इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
SLW टीम के खिलाफ WIW टीम का पलड़ा रहा है भारी :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 29 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक श्रीलंका महिला टीम को केवल 7 मैचों में जीत मिली है।

जबकि इस दौरान खेलते हुए कैरेबियाई महिला टीम को 20 मैच में जीत मिली है। जबकि इस दौरान इन दोनों के बीच खेले गए 2 मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया था। लेकिन आज के इस मैच में दोनों टीमों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
आज इस तरह की हो सकती है SLW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में श्रीलंका महिला टीम को 9 विकेट से जीत मिली थी। तब उस मैच में श्रीलंका टीम की तरफ से हसीनी परेरा ने 52 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि अन्य बल्लेबाजों ने भी अच्छा योगदान दिया था। इसके अलावा गेंदबाजी में तब सुगंधिका कुमारी और इनोका रणवीरा ने 2-2 विकेट लिए थे। वहीं आज के इस मैच में लंकन टीम को अपने सभी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

SLW की संभावित एकादश :- चमारी अटापट्टू (कप्तान),विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, काव्या कविंदी, कवीशा दिलहारी, हसीना परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारा, मल्की मदारा, उदेशिका प्रबोधिनी
SLW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- कौशिनी नुत्यांगना, निमाशा मीपागे, शशिनी गिम्हानी, चेतना विमुक्ति
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है WIW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में कैरेबियाई टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में कैरेबियाई टीम की तरफ से चिनेल हेनरी 32 और डिंड्रा डॉटिन ने 28 रनों की पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में कोई भी गेंदबाज अपना प्रभाव नहीं दाल पाई थी। लेकिन आज के इस मैच में इस कैरेबियाई टीम को अपने गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

WIW टीम की संभावित एकादश :- हैली मैथ्यूज (कप्तान), डींड्रा डोटिन, चिनेले हेनरी, स्टैफनी टेलर, एफी फ्लेचर, शेमाइन कैंपबेल, जैनिलिया ग्लासगो, कियाना जोसेफ, ज़ैदा जेम्स, मैंडी मंगरू, शॉनिशा हेक्टर
WIW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, जहजारा क्लैक्सटन, आलिया अल्लेने
कैसी रहने वाली है आज ब्रिस्टल स्टेडियम की पिच :-
इंग्लैंड के काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बेहद मददगार मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच सपाट होती है। इसको सीट यूनिक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस स्टेडियम पर बाउंड्री छोटी और तेज आउटफील्ड के कारण यहाँ हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। लेकिन यहां पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है और खेल आगे बढ़ने पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है।

इसके अलावा इस मैदान पर गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह से आती है, जिससे शॉट खेलना आसान हो जाता है। इसके अलावा यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अक्सर फायदा मिलता है। वहीं इस मैदान की पिच सपाट होने के चलते हुए कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। जबकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 से 175 रन के बीच रहता है। इसके अलावा यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अक्सर फायदा मिलता है।
कैसा रहेगा आज ब्रिस्टल का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 21 जून को ब्रिस्टल में हल्के बादलों और धूप के मिश्रण के साथ काफी सुहावना रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल नहीं डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज रविवार, 21 जून को इंग्लैंड के ब्रिस्टल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 2:30 बजे होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

