Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद से ही सभी क्रिकेट फैंस वैभव सूर्यवंशी को मैदान में देखना चाह रहा था। वहीं अब सभी फैंस का यह इन्तजार अब समाप्त होने वाला है। क्यूंकि आज मंगलवार 9 जून को भारत का यह उभरता हुआ सितारा मैदान पर उतरने वाला है।
वहीं आज भारत ए और श्रीलंका ए के बीच पहला वनडे मैच खेला जाने वाला है। इसमें भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको यह बताते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं।
कितने बजे मैदान पर खेलते दिखेंगे सूर्यवंशी :-
आज 9 जून से भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमों के बीच ट्राई सीरीज शुरू होने वाली है। इसके चलते हुए आज 9 जून को इस सीरीज का पहला मैच इंडिया ए और श्रीलंका ए की टीम के बीच खेला जाएगा। इसमें वैभव सूर्यवंशी भी एक्शन में दिखाई देंगे। वहीं भारतीय समयानुसार भारत और श्रीलंका की युवा टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मैच आज सुबह 10 बजे शुरू होगा।

जबकि इस मैच के लिए दोनों कप्तान टॉस के लिए 9.30 बजे मैदान पर आएंगे। इस मैच में अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है तो वैभव सूर्यवंशी आपको पहले खेलते हुए दिखाई देंगे। जबकि अगर टीम इंडिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी करेगी, तो आपको उनकी बैटिंग के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन :-
इसके अलावा भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली इस ट्राई सीरीज के सभी मैचों को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा। जबकि मोबाइल पर देखने के लिए आपको सोनी लिव ऐप पर जाना होगा। इसके अलावा अगर आप स्मार्ट टीवी पर इस मैच को देखना चाहते हैं, तो सोनी लिव ऐप को लॉगिन करके देख सकेंगे।
आईपीएल 2026 में खूब चला था वैभव सूर्यवंशी का बल्ला :-
इसके अलावा अभी हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 सीजन में युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसमें उन्होंने 16 मैच खेले थे। तब उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 776 रन बनाए थे।

इसके अलावा इस दौरान खेलते हुए हमें उनके बल्ले से एक शतक और 5 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। जबकि इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के भी देखने को मिले थे। तभी तो एक बार फिर से इंडिया ए VS श्रीलंका ए के बीच खेले जाने वाले मैच में हर किसी को वैभव सूर्यवंशी से विस्फोटक प्रदर्शन करने की उम्मीद रहेगी।
टीम इंडिया में हो चुकी है वैभव सूर्यवंशी की एंट्री :-
आईपीएल 2026 के सीजन में काफी धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में एंट्री मिल गई है। क्यूंकि उन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया में जगह मिली है।

इसके बाद वह एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टी-20 टीम में भी खेलते हुए दिखाई देंगे। तभी तो अब हर किसी को उनके डेब्यू का इंतजार है। वहीं इस बीच देखने वाली बात होगी कि 15 साल के वैभव को भारत के लिए डेब्यू करने का मौका कब मिलता है।
ट्राई सीरीज के लिए ऐसी है टीम इंडिया :-
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

