NZW vs IREW मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला न्यूजीलैंड विमेंस और आयरलैंड विमेंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 19 जून को साउथैंपटन के द रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ मेल केर की कप्तानी वाली NZW है, तो दूसरी तरफ गैबी लुईस की अगुवाई में IREW जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज NZW vs IREW मैच में कौन जीतेगा।
NZW vs IREW में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 4
न्यूजीलैंड विमेंस जीती: 4
आयरलैंड विमेंस जीती: 0
नो रिजल्ट: 0
NZW vs IREW: द रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड, साउथैंपटन पिच रिपोर्ट
रोज बाउल ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होती है लेकिन उसके बाद स्विंग खत्म हो जाती है और फिर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। यहीं नहीं छोटी स्क्वायर बाउंड्री का फायदा भी बल्लेबाजों को मिलता है।
लाल मिट्टी की विकेट होने के कारण बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है। यह दुनिया की सबसे फ्लैट विकेट में से है। इसलिए यहां पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
पहली पारी का औसत स्कोर– 162
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 153
NZW vs IREW: संभावित प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11: इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ी शार्प, जेस केर, नेंसी पटेल, रोज़मेरी मेयर और ब्री इलिंग।
आयरलैंड संभावित प्लेइंग 11: एमी हंटर (विकेटकीपर), अलाना डालज़ेल, गैबी लुईस (कप्तान), ऑर्ला प्रेंडरगास्ट, रेबेका स्टोकेल, लिया पॉल, एलिस टेक्टर, लुईस लिटल, आर्लीन केली, कारा मरे और एमी मैग्वायर।
NZW vs IREW: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी आसान हो जाती है।
इस टूर्नामेंट में NZW की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन IREW के पास भी कुछ अच्छी खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि मैच का रुख बदल सकती हैं।
आज के NZW vs IREW मुकाबले में किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं है। साउथैंपटन में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और कीवी विमेंस के पास काफी अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है जो कि किसी भी पिच पर अच्छा कर सकता है जबकि, आयरलैंड के पास भी ठीक ठाक तेज गेंदबाज है।
न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी भी बहुत अच्छी है। जबकि, आयरलैंड की टीम कीवी टीम की तुलना में काफी कमजोर है और उनके पास ऐसे खिलाड़ी नहीं है जो कि न्यूजीलैंड से मैच छीन सकें। इसलिए इस मुकाबले में कीवी के जीतने के चांस है।
मैच विनर: NZW
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

