शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ वनडे में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाकर आउट हुए।
शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में धमाकेदार बल्लेबाजी की। अपनी इस पारी के दौरान गिल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। तो आइए नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड पर जो गिल ने बनाए हैं।
नॉन ओपनर के रूप में भारत के लिए सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाने वाले 8वें बल्लेबाज बने गिल
शुभमन गिल ने दूसरे वनडे में अपनी ओपनिंग की जगह यशस्वी को दी थी और वह खुद नंबर 3 पर आए थे। भारत के लिए बिना ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल 8वें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 154 रन बनाए। बिना ओपनर के सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर हैं। जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2005 में नाबाद 183 रन बनाए थे।
183* – एमएस धोनी बनाम श्रीलंका
183 – विराट कोहली बनाम PAK
175* – कपिल देव बनाम ZIM
166* – विराट कोहली बनाम श्रीलंका
160* – विराट कोहली बनाम दक्षिण अफ्रीका 157* – विराट कोहली बनाम वेस्टइंडीज
154* – विराट कोहली बनाम न्यूजीलैंड
154 – शुभमन गिल बनाम अफगानिस्तान
भारत के कप्तान के तौर पर शब्द ज्यादा शतक लगाने वाले 8वें कप्तान बने गिल
शुभमन गिल भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने अपना 7वां शतक लगा दिया है। सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली आते हैं जिन्होंने 41 सेंचुरी लगाई थी।
41 – विराट कोहली
16 – सौरव गांगुली
13 – एम. अज़हरुद्दीन
13 – सचिन तेंदुलकर
12 – रोहित शर्मा
11 – एमएस धोनी
11 – सुनील गावस्कर
7 – शुभमन गिल*
6 – राहुल द्रविड़
भारत के लिए सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले 12वें खिलाड़ी बने शुभमन
शुभमन गिल भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी 12वें नंबर पर आ गए हैं। यह गिल के करियर का 21वां शतक था। उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को इस मामले में पीछे छोड़ा हैं। उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में 20 शतक थे और अब गिल के नाम 21 हो गए हैं।
100 – सचिन तेंदुलकर
85- विराट कोहली
50 – रोहित शर्मा
48 – राहुल द्रविड़
38 – सौरव गांगुली
38 – वीरेंद्र सहवाग
35-सुनील गावस्कर
29- एम अज़हरुद्दीन
24- शिखर धवन
23- वीवीएस लक्ष्मण
22- केएल राहुल
21 – शुभमन गिल
20- गौतम गंभीर
वनडे में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ सबसे तेज़ शतक लगाने वाले 5वें बल्लेबाज बने गिल
शुभमन गिल वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने अफगान टीम के खिलाफ मात्र 77 गेंदों में शतक लगाया।
57 – इयोन मोर्गन, मैनचेस्टर, 2019
63 – रोहित शर्मा, दिल्ली, 2023
71 – ईशान किशन, लखनऊ, 2026*
76 – ग्लेन मैक्सवेल, मुंबई (WS), 2023
77 – शुभमन गिल, लखनऊ, 2026*
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

