न्यूजीलैंड की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। लेकिन यह टूर ऑन द फील्ड की वजह से कम बल्कि ऑफ द फील्ड की वजह से ज्यादा चर्चा में हैं।
बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन का पब में लड़ाई का मामला हो जिसके चलते दोनों को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया और पूर्व कप्तान जो रूट को कप्तानी सौंपी गई है। या फिर केन विलियमसन का अचानक संन्यास लेना इन सभी वजह से इस टूर की चर्चा ज्यादा हो रही है।
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी और अब उनकी नजरें अगले टेस्ट मैच को जीत करके सीरीज अपने नाम करने पर होगी। इस मैच में दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में भी बदलाव किए है।
तो चलिए जानते हैं कि आप इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मैच को लाइव कहां पर देख सकते हैं?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच कहाँ खेला जाएगा?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच 17 जून को लंदन के केनिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 3:00 बजे और मुकाबला 3:30 बजे शुरू होगा।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मैच का फॉर्मेट?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच टेस्ट फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मैच के होस्टिंग राइट्स भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। इसे आप टीवी में सोनी स्पोर्ट्स 3 और सोनी स्पोर्ट्स 1 पर लाइव देख सकते हैं।
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देखें?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस भारत में सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।
न्यूज़ीलैंड स्क्वाड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्के, मैट हेनरी, विल यंग, हेनरी निकोल्स, ब्लेयर टिकनर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, ज़कारी फॉल्क्स।
इंग्लैंड स्क्वाड: बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, मैथ्यू फिशर, सोनी बेकर, जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, हेनरी क्रोकॉम्बे, रेहान अहमद, शोएब बशीर।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

