Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज बुधवार, 17 जून 2026 को 9वां मैच ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच लीड्स शहर में स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं।
वहीं इस बीच हमें अभी तक ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का ही पलड़ा भारी देखने को मिला है। लेकिन आज के इस मैच में बांग्लादेश महिला टीम भी बड़ा पलटवार करने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
BANW टीम के खिलाफ AUSW का पलड़ा रहा है भारी :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक कंगारू महिला टीम का ही पलड़ा भारी रहा है।

क्यूंकि इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने सभी मैचों में एकतरफा जीत हासिल की है। वहीं इस दौरान बांग्लादेश की टीम को एक भी मैच में जीत नसीब नहीं हुई है। लेकिन आज के इस मैच में यह टीम एक बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरने वाली है।
आज इस तरह की हो सकती है BANW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में बांग्लादेश महिला टीम को 77 रन के बड़े अंतर से हार का सामना। तब उस मैच में बांग्लादेश टीम की तरफ से कप्तान निगार सुल्ताना ही 32 रन की एक छोटी सी अच्छी पारी खेल पाई थी। बाकि के सभी बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए थे। जबकि गेंदबाजी में तब नाहिदा अख्तर ने 3 कंगारू बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।

BANW टीम की संभावित एकादश :- निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, जुएरिया फिरदौस
BANW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- रितु मोनी, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, दिलारा अख्तर, ताज नेहर
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है AUSW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को 77 रन से जीत हासिल हुई थी। तब उस मैच में कंगारू महिला टीम की तरफ से कप्तान एलिसा हीली 45 और ताहलिया मैकग्राथ 43 रन की शानदार पारियां खेली थी। जबकि गेंदबाजी में तब टीम की तरफ से टायला व्लामीनेक ने सबसे ज्यादा 3 बल्लेबाजों को आउट किया था। आज के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

AUSW टीम की संभावित एकादश :- सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), निकोला केरी, एशले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड,
AUSW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- मेगन शुट्ट, लुसी हैमिल्टन, जॉर्जिया वेयरहम, जॉर्जिया वोल
कैसी रहने वाली है आज हेडिंग्ले स्टेडियम की पिच :-
इंग्लैंड के लीड्स में स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। क्यूंकि इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और स्विंग मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर हो जाती है। इसके चलते हुए बाद में यहां पर स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलनी शुरू हो जाती है।

इसके अलावा इस पिच पर शुरुआती ओवर निकल जाने और गेंद पुरानी हो जाने के बाद बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेलना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है और विकेट थोड़ा धीमा हो जाता है। जिससे स्पिन गेंदबाजों को टर्न और उछाल मिलने लग जाता है। इसके अलावा यहां पर टी20 का सर्वोच्च टीम स्कोर 240/4 है। जो यॉर्कशायर की टीम ने साल 2021 में लीसेस्टरशायर के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर कप्तान टॉस जीतकर अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।
कैसा रहेगा आज हेडिंग्ले का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज बुधवार, 17 जून को हेडिंग्ले में मौसम बिल्कुल साफ नहीं रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की संभावना भी बनीं हुई है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज बुधवार, 17 जून को हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 2:30 बजे होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

