Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज बुधवार, 17 जून 2026 को 10वां मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच लीड्स शहर में स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है।लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
आज इस तरह की हो सकती है NEDW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ नीदरलैंड महिला टीम ने अभी तक एक भी टी20 मैच नहीं खेला है। लेकिन इस टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ अभी तक वनडे फॉर्मेट में 3 मैच जरूर खेले हैं। तब उस दौरान उन सभी मैचों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत हासिल हुई थी। लेकिन आज यह डच महिला टीम भारत के खिलाफ बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरने वाली है।

NEDW टीम की संभावित एकादश :- बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलिन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स, स्टर्रे कालिस
NEDW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- आइरिस ज्विलिंग,इसाबेल वान डेर वोनिंग, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिजके
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है INDW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में नीदरलैंड महिला टीम के खिलाफ अभी तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक भी टी 20 मैच नहीं खेला है। लेकिन इस मौजूदा समय में भारतीय टीम काफी शानदार फॉर्म में चल रही है। इसके चलते हुए आज के इस मैच को भी जीतकर यह भारतीय टीम अपनी दावेदारी को और भी मजबूत करना चाहेगी। इस मैच में टीम इंडिया की दोनों सलामी बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी।
INDW टीम की संभावित एकादश :- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़,
INDW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव
कैसी रहने वाली है आज हेडिंग्ले स्टेडियम की पिच :-
इंग्लैंड के लीड्स में स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। क्यूंकि इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और स्विंग मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर हो जाती है। इसके चलते हुए बाद में यहां पर स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलनी शुरू हो जाती है।

इसके अलावा इस पिच पर शुरुआती ओवर निकल जाने और गेंद पुरानी हो जाने के बाद बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेलना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है और विकेट थोड़ा धीमा हो जाता है। जिससे स्पिन गेंदबाजों को टर्न और उछाल मिलने लग जाता है। इसके अलावा यहां पर टी20 का सर्वोच्च टीम स्कोर 240/4 है। जो यॉर्कशायर की टीम ने साल 2021 में लीसेस्टरशायर के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर कप्तान टॉस जीतकर अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।
कैसा रहेगा आज हेडिंग्ले का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज बुधवार, 17 जून को हेडिंग्ले में मौसम बिल्कुल साफ नहीं रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की संभावना भी बनीं हुई है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल डाल सकती है।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर :-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पिछले 9 मैचों में 48.5 की बल्लेबाजी औसत से 291 रन बनाए हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 8 मैचों में 140 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए हैं।

इसके अलावा नीरदलैंड टीम की कप्तान डी लीडे ने पिछले 10 मैचों में 113 की स्ट्राइक रेट से 237 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में श्री चरणी ने पिछले 9 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। जबकि हीदर सीजर्स ने पिछले 9 मैचों में 9 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज बुधवार, 17 जून को हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 6:30 बजे होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

