Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज बुधवार, 17 जून 2026 को 11वां मैच दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच इंग्लैंड के एजबैस्टन, बर्मिंघम में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा।
इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। वहीं आज भी हमें इन दोनों टीमों के बीच एक अच्छा और टक्कर वाला मैच देखने को मिलेगा। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
PAKW टीम के खिलाफ SAW का पलड़ा रहा है भारी :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 27 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से अभी तक पाकिस्तान महिला टीम ने 12 मैच जीते हैं। जबकि इस दौरान दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 15 मैच में जीत हासिल हुई है। वहीं आज भी हमें इन दोनों टीमों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
आज इस तरह की हो सकती है PAKW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले अपने पिछले मैच पाकिस्तान महिला टीम को 53 रन से जीत हासिल हुई थी। तब उस मैच में पाकिस्तान टीम की तरफ से कप्तान फातिमा सना ने 47 रन की एक अच्छी पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में सादिया इक़बाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं आज के इस मैच में भी पाकिस्तान टीम को अपने खिलाड़ियों से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

PAKW टीम की संभावित एकादश :- फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, सायरा जबीन, मुनीबा अली, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब
PAKW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- आलिया रियाज, नतालिया परवेज, तूबा हसन, रमीन शमीम
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है SAW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को 53 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में टीम की तरफ से एनेरी डेर्कसेन 30 और नादिन डी क्लर्क ने 27 रन की पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में नॉनकुलुलेको म्लाबा और अयाबोंगा खाका ने एक-एक विकेट लिया था। लेकिन आज के इस मैच में अफ्रीका की टीम अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे से भी मैदान में उतरने वाली है।

SAW टीम की संभावित एकादश :- लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, शबनीम इस्माइल, मारिजाने कप्प, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, कायला रेनेके, क्लो ट्रायॉन, डेन वैन नीकेर्क, एनेरी डर्कसन।
SAW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सिनालो जाफ्ता, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने
कैसी रहने वाली है आज एजबेस्टन स्टेडियम की पिच :-
एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि इस मैदान पर खेलते हुए शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए बेहतरीन उछाल और स्विंग मिलता है। जैसे जैसे खेल आगे बढ़ता है तो तब यहां पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है।

इसके अलावा अगर एक बार इस मैदान पर बल्लेबाज टिक जाता है तो तब बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट्स खेलने लग जाता है। इसके अलावा एजबेस्टन में टी20 की पिच काफी सपाट और तेज मानी जाती है। इसके चलते हुए यहां पर छक्के-चौके आसानी से लगते हैं। इसके अलावा यहां पर वारविकशायर बेयर्स का टी20 में सर्वाधिक स्कोर 242 रन रहा है।
कैसा रहेगा आज बर्मिंघम का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज बुधवार, 17 जून को बर्मिंघम का मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल नहीं डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज बुधवार, 17 जून को बर्मिंघम के एजबैस्टन क्रिकेट स्टेडियम में पर भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 10:30 बजे होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

