AUSW vs BANW मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 9वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया विमेंस और बांग्लादेश विमेंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 17 जून को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ सोफी एक्लस्टोन की कप्तानी वाली AUSW है, तो दूसरी तरफ निगर सुल्तान की अगुवाई में BANW जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज AUSW vs BANW मैच में कौन जीतेगा।
AUSW vs BANW में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 5
ऑस्ट्रेलिया विमेंस जीती: 5
बांग्लादेश विमेंस जीती: 0
नो रिजल्ट: 0
AUSW vs BANW: हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स पिच रिपोर्ट
हेडिंग्ले ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है। शुरुआत के 2-3 ओवर तक ही तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होती है लेकिन उसके गेंद स्विंग होना बंद हो जाती है और बल्लेबाजों का बोलबाला होता है।
यहीं नहीं छोटी स्क्वायर बाउंड्री भी बल्लेबाजों के हक में होती है। लाल मिट्टी की विकेट होने के कारण बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है।
पहली पारी का औसत स्कोर– 161
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 154
AUSW vs BANW: संभावित प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ (वीसी), सोफी मोलिनक्स (कप्तान), एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, मेगन शुट्ट, जॉर्जिया वेयरहम
बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन: दिलारा एक्टर (विकेटकीपर), शोभना मोस्टोरी, ताज नेहर, निगार सुल्ताना(कप्तान और विकेटकीपर) शोर्ना एक्टर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, फरिहा त्रिस्ना, मारुफा एक्टर, नाहिदा एक्टर
AUSW vs BANW: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी आसान हो जाती है।
इस टूर्नामेंट में भी AUSW की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन BANW के पास भी कुछ मैच विनर्स हैं।
आज के AUSW vs BANW मुकाबले में किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं है। हेडिंग्ले में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और ऑस्ट्रेलिया विमेंस के पास काफी अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है जो कि किसी भी पिच पर अच्छा कर सकता है और उनके पास ऐसे स्पिनर्स हैं जो न सिर्फ मिडल ओवर में कम इकॉनमी से रन देकर दबाव बनाते हैं बल्कि विकेट भी चटकाते हैं। जबकि, बांग्लादेश के पास भी ठीक ठाक तेज गेंदबाज है। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी अच्छी के आगे बांग्लादश की टीम काफी कमजोर है इसलिए इस मैच में कंगारू टीम आसानी से बाजी मार सकती है।
मैच विनर: AUSW
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

