अर्जुन तेंदुलकर को अपने पिता सचिन तेंदुलकर की वजह से बिना किसी वजह से काफी आलोचना का शिकार होना पड़ता है। लेकिन कभी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। अब उनकी वही मेहनत रंग ला रही है और वह अपने प्रदर्शन से सभी आलोचकों को जवाब दे रहे हैं। इस बात उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से तबाही मचाते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है।
अर्जुन के ऑलराउंड प्रदर्शन से अंधेरी ने दर्ज की आसान जीत
अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी20 लीग में अंधेरी को तरफ से खेलते हुए पहले धारदार गेंदबाजी की जिसका जवाब बांद्रा के बल्लेबाजों के पास नहीं था। अर्जुन ने अपने स्पेल में 3 ओवरों में 11 रन देकर 3 विकेट किए और इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका।
बल्लेबाजी में भी अर्जुन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनकर अपनी टीम को मैच जीता दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 46 रन सिर्फ बाउंड्री से आए और उनका स्ट्राइक रेट 194 का था। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से अर्जुन को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।
अर्जुन और प्रसून की गेंदबाजी के चलते सस्ते में सिमटी बांद्रा
बांद्रा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अर्जुन और कप्तान शिवम दुबे ने पावरप्ले में धारदार गेंदबाजी करते हुए उनके शुरुआती 5 विकेट 27 रन पर ही झटक लिए थे।
उसके बाद ओम केशकामत और सागर छाबरिया ने पहले टीम को संभाला और उसके बाद कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बांद्रा ने 20 ओवरों में 144 रन बनाए। अंधेरी की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट अर्जुन ने चटकाए। उन्होंने 3 विकेट लिए थे।
अंधेरी ने दर्ज की आसान जीत
अंधेरी की टीम ने दिव्यांश सक्सेना और मुशीर खान ने तेज शुरुआत दिलाई लेकिन उसके बाद अर्जुन और मुशीर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों ने बांद्रा के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और उनको मैच में वापस आने का मौका भी नहीं दिया। अंधेरी ने 13.5 ओवरों में ही 9 विकेटों से जीत दर्ज कर ली।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

