मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली इनिंग में 22 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, इसके साथ ही मानव डेब्यू टेस्ट में फाइफर लेने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं।
Manav Suthar Biography: मानव सुथार भारत के उभरते हुए बेहतरीन बॉलिंग ऑलराउंडर में से एक हैं। जो अपनी सटीक स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन और लोअर आर्डर में आकर बल्लेबाजी भी करने के लिए जाने जाते हैं। राजस्थान से आने वाले सुथार ने जून 2026 में भारतीय टेस्ट टीम के लिए अपना बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल डेब्यू किया है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर आईपीएल में खास पहचान बनाई है। इस साल वो गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा भी रहे हैं।
सुथार ने 2022-23 रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन ककरते हुए 20.33 की औसत से 39 विकेट हासिल किए और राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज बने। गेंदबाजी के साथ-साथ उन्होंने बल्ले से भी योगदान देते हुए दो अर्धशतक भी जड़ा था। इसके बाद भी उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखा। यह प्रदर्शन उनकी ऑलराउंड क्षमता और मैच का रुख बदलने की क्षमता का दर्शाता है।
व्यक्तिगत जानकारी (Manav Suthar Personal Information)
- पूरा नाम: मानव सुथार
- पिता: जगदीश सुथार
- जन्म: 03 अगस्त 2002
- स्थान: श्री गंगानगर, राजस्थान
- धर्मं: हिन्दू
- उम्र: 23 वर्ष
- हाइट: 5 फीट 11 इंच
- बॉलिंग स्टाइल: लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स
- बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट
- भूमिका: बॉलिंग ऑलराउंडर
- टीमें: इंडिया, इंडिया U-19, राजस्थान और गुजरात टाइटंस
- नेटवर्थ: 50 लाख – 1 करोड़
मानव सुथार का क्रिकेट करियर
मानव सुथार ने फरवरी 2022 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए राजस्थान की ओर से रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लासक्रिकेट में डेब्यू किया। साल 2022-23 रणजी सीज़न में उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा, जहाँ उन्होंने केवल छह मैचों में 39 विकेट लेकर राजस्थान के लिए सर्वाधिक विकेट झटकने का काम किया। पुडुचेरी के खिलाफ उनका प्रदर्शन विशेष रूप से बेस्ट रहा जिसमें उन्होंने नाबाद 96 रन बनाए और पूरे मैच में 11 विकेट झटककर शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस किया।
साल 2024 में दिलीप ट्रॉफी के दौरान भी सुथार ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन किया। एक मुकाबले में उन्होंने 49 रन देकर 7 विकेट हासिल किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, 2025 में इंडिया ए की ओर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 107 रन देकर 5 विकेट लिए। 2023 एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जहाँ उन्होंने पाँच मैचों में 10 विकेट लेकर संयुक्त रूप से दूसरे सबसे सफल गेंदबाजों में अपनी जगह बनाई।
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
- T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
- वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
- फर्स्ट क्लास डेब्यू: आंध्र बनाम राजस्थान, थुम्बा (17 – 20 फरवरी, 2022)
- लिस्ट A डेब्यू: इंडिया ए बनाम यूएई ए, कोलंबो (14 जुलाई, 2023)
- T20 डेब्यू: मध्य प्रदेश बनाम राजस्थान, राजकोट (11 अक्टूबर, 2022)
- IPL डेब्यू: गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (4 मई 2024)
- इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू: भारत बनाम अफगानिस्तान, महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ (6 जून 2026)
मानव सुथार के बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी आंकड़े (Bowling Stats)
गेंदबाज़ी आंकड़े
टेस्ट
- मैच:1
- विकेट: 8
- औसत:
- इकॉनमी रेट :
- बेस्ट प्रदर्शन :
(Note : यह आँकड़ा इंडिया बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच के पहली पारी तक अपडेटेड है)
फर्स्ट क्लास
- मैच: 29
- विकेट: 129
- औसत: 25.76
- इकॉनमी रेट : 2.94
- बेस्ट प्रदर्शन : 8/33
लिस्ट-A
- मैच: 25
- विकेट: 34
- औसत: 29.73
- इकॉनमी रेट: 4.41
- बेस्ट प्रदर्शन : 3/32
T20
- मैच: 29
- विकेट: 26
- औसत: 24.56
- इकॉनमी रेट: 7.33
- बेस्ट प्रदर्शन : 3/21
IPL
- मैच: 5
- विकेट: 2
- औसत: 47.00
- इकॉनमी रेट: 11.75
- बेस्ट प्रदर्शन: 1/19
बल्लेबाज़ी आंकड़े (Batting Stats)
टेस्ट
- मैच: 1
- रन: 28
- औसत:
- स्ट्राइक रेट:
- हाईएस्ट स्कोर:
(Note : यह आँकड़ा इंडिया बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच के पहली पारी तक अपडेटेड है)
फर्स्ट क्लास
- मैच: 29
- रन: 945
- औसत: 25.54
- स्ट्राइक रेट: 40.36
- हाईएस्ट स्कोर: 120
लिस्ट-A
- मैच: 25
- रन: 350
- स्ट्राइक रेट: 19.44
- औसत: 64.69
- हाईएस्ट स्कोर: 57
T20
मैच: 29
रन: 94
स्ट्राइक रेट: 127.02
औसत: 10.44
हाईएस्ट स्कोर: 16*
IPL
- मैच: 5
- रन: 1
- औसत:
- स्ट्राइक रेट:
- बेस्ट प्रदर्शन:
मानव सुथार ने डेब्यू मैच में चटकाए 6 विकेट
मानव ने अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 ओवर की गेंदबाजी में केवल 33 रन दिए और 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने 10 ओवर मेडन भी डाले।

इस मैच में मानव ने अब्दुल मलिक, रहमानुल्ला गुरबाज, अफसर जजई, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद सलीम सैफी और रहमत शाह को आउट किया।

