Test Cricket: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अभी हाल ही में मिली 0-2 की शर्मनाक टेस्ट सीरीज हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। इसके चलते हुए अब पीसीबी अपने मुख्य कोच सरफराज अहमद और टेस्ट कप्तान शान मसूद को हटाने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा अब यूनिस खान और मोहम्मद हफीज को इस पाकिस्तानी टीम में अहम जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर बातचीत चल रही है।
इसके अलावा अभी हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 0-2 की शर्मनाक टेस्ट सीरीज हार मिली थी। इसके चलते हुए अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। इसके चलते हुए अब यह बोर्ड टेस्ट टीम के मुख्य कोच सरफराज अहमद और कप्तान शान मसूद को उनके पदों से हटाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। इस बीच अब पीसीबी से जुड़े सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान और पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज से नेशनल टीम में अहम जिम्मेदारियां संभालने को लेकर बातचीत भी कर ली है।
टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद से हटेंगे सरफराज अहमद :-
इस बीच समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से हमें यह बताया है कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के सलाहकारों ने बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम के पूरे ढांचे में बदलाव करने के बारे में पूरी तरह से सोच लिया है। इसके चलते हुए अब सरफराज अहमद को टेस्ट टीम के मुख्य कोच पद से हटाकर फिर से पाकिस्तान अंडर-19 और ‘ए’ टीमों की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

इसके अलावा अब यह बड़ा फैसला तभी लिया जाएगा जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड युनिस खान के साथ किसी नई भूमिका को लेकर सहमति बना लेता है। क्यूंकि इस समय यह बताया जा रहा है कि यूनिस खान ने भविष्य में किसी भी पद को स्वीकार करने के लिए बोर्ड के सामने कुछ कड़ी शर्तें रखी थीं। इसके चलते हुए अभी पाकिस्तानी बोर्ड के साथ उनकी बात अंतिम चरण में नहीं पहुंची है।
शान मसूद की कप्तानी पर लटकी तलवार :-

इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब अपने टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद को भी बदलने पर विचार कर रहा है। लेकिन इस समय शान मसूद ने अपने बोर्ड से यह अनुरोध किया है कि उन्हें आगामी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे तक टीम का नेतृत्व जारी रखने का मौका दिया जाए।
मोहम्मद हफीज बन सकते हैं मुख्य चयनकर्ता :-
इसके अलावा अब सूत्रों का कहना है कि मोहम्मद हफीज को पाकिस्तान टीम का मुख्य चयनकर्ता बनाया जा सकता है। इसके साथ-साथ उनको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। लेकिन इस संबंध में फिलहाल शुरुआती स्तर की बातचीत हुई है।

इसके अलावा अब पीसीबी के भीतर यह भी चर्चा है कि हफीज पिछले कुछ समय से मीडिया में टीम और बोर्ड की नीतियों की आलोचना करते आ रहे हैं। तभी तो अब ऐसे में उनको यह महत्वपूर्ण पद देने से यह संदेश जा सकता है कि उनकी आलोचनाओं को शांत करने के लिए यह पेशकश की गई है।
बांग्लादेश से हार के हुई थी पाकिस्तान टीम की किरकिरी :-

इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अभी हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पाकिस्तान टीम की इस हार के बाद टीम प्रबंधन, चयन प्रक्रिया और नेतृत्व पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। वहीं अब ऐसे में पीसीबी बड़े बदलावों के जरिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नए सिरे से खड़ा करने की कोशिश में लगा हुआ है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

