International Matche: इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर है। इसके अलावा यहां पर खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को इंग्लैंड टीम के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस सीरीज में बेसक भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इसके बावजूद भी भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है।
क्यूंकि इस मौजूदा समय में वह सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। वहीं इस मामले में उन्होंने अब कीवी बल्लेबाज सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है। आइए आज अपने इस आर्टिकल में आपको टॉप-5 महिला क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
1. हरमनप्रीत कौर : 368 मैच :-
इस सूची में अब पहले पायदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम आ गया है। इस समय उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुल 368 मुकाबले खेले हैं। वहीं इस बीच उन्होंने भारत की तरफ से 7 टेस्ट, 164 वनडे और 197 टी-20आई मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने तीनों फॉर्मेट में क्रमश: 230, 4541 और 4075 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक 8 इंटरनेशनल शतक भी लगाए हैं। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 12 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में 75 विकेट भी लिए हैं।
2. सूजी बेट्स : 367 मैच :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर अब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स का नाम आता है। इस कीवी खिलाड़ी ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 367 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम की तरफ से कुल 184 वनडे मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने 37.86 की बल्लेबाजी औसत से 5982 रन बनाए हैं।

जबकि इस दौरान उन्होंने कीवी टीम के लिए 183 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। इनमें 183 टी-20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने कुल 4720 रन बनाए है। जबकि इस बीच उनके बल्ले से हमें 14 इंटरनेशनल शतक और 65 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने वनडे क्रिकेट में 83 और टी-20 में 62 विकेट भी लिए हैं।
3. एलिसा पैरी : 357 मैच :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की स्टार क्रिकेटर एलिसा पैरी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अपनी टीम की तरफ से कुल 357 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस महिला कंगारू खिलाड़ी ने अपनी टीम की तरफ से 15 टेस्ट, 168 वनडे और 174 टी-20 आई मैच खेले हैं।

इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से तीनों फॉर्मेट में क्रमश: 1006 टेस्ट, 4581 वनडे और 2297 टी-20 रन आए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक और 51 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में 39, वनडे में 166 और टी-20 में 127 विकेट भी लिए हैं।
4. मिताली राज : 333 मैच :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व दिग्गज कप्तान मिताली राज का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से कुल 333 इंटरनेशनल मैच खेले थे। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के लिए 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी-20 आई मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने तीनों फॉर्मेट में क्रमश: 699, 7805 और 2364 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से हमें 8 शतक और 85 अर्धशतक भी देखने को मिले थे।
5. चार्लोट एडवर्ड्स : 309 मैच :-
इस सूची में पांचवें पायदान पर पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम की तरफ से कुल 309 इंटरनेशनल मैच खेले थे। इस बीच उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से 23 टेस्ट, 191 वनडे और 95 टी-20 आई मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने तीनों फॉर्मेट में क्रमश: 1676, 5992 और 2605 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से हमें 13 शतक और 78 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा गेंदबजी में उन्होंने 12 टेस्ट, 54 वनडे और 9 टी-20 आई विकेट भी लिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

