India vs Malaysia Hockey: हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम का सामना बीती रात मलेशिया से हुआ था। वहीं सुपर-4 चरण में यह भारतीय टीम का दूसरा मैच था। इसमें खेलते हुए टीम इंडिया ने मलेशिया पर 4-1 से जीत दर्ज की। इस मैच के पहले क्वार्टर में मलेशिया की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए भारत पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। तब उन लिए शफीक हसन ने खेले के पहले ही मिनट में गोल दाग दिया।
भारत ने की शानदार वापसी :-
इसके बाद भारतीय टीम ने खेल के दूसरे क्वार्टर में काफी शानदार वापसी की। तब भारतीय टीम के लिए मनप्रीत सिंह (15वें मिनट), सुखजीत सिंह (17वें मिनट) और शैलेंद्र लाकड़ा (23वें मिनट) ने गोल किए। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने मलेशिया पर 3-1 की बढ़त भी हासिल कर ली।

इसके बाद फिर खेल के तीसरे क्वार्टर में सागर विवेक प्रसाद (37वें मिनट) ने गोल कर भारत की बढ़त 4-1 कर दिया। इसके अलावा खेल के चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने यह मैच जीतकर अपने नाम कर लिया।
कप्तान हरमनप्रीत ने पूरे किए 250 अंतरराष्ट्रीय मैच :-
इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी अपने 250 अंतरराष्ट्रीय मैच कर लिए हैं। इसके लिए उनको हॉकी इंडिया ने बधाई दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “यह मेरे लिए बहुत ही खास और भावुक पल है। मुझे अपने करियर के दौरान हॉकी प्रशंसकों से बहुत सारा प्यार मिला है और मैं इस सहयोग के लिए आभारी हूं।

पिछले कुछ साल मेरे लिए बेहद खास रहे हैं, न केवल इसलिए कि हमने लगातार दो ओलंपिक पदक जीते हैं, बल्कि इसलिए भी कि मेरी बेटी कुछ मैचों में आकर मुझे चीयर करती रही है। अब तक का यह सफर यादगार रहा है और मैं भारतीय हॉकी की विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान देना जारी रखना चाहता हूं।”
2015 में किया था डेब्यू :-

भारतीय स्टार हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह ने साल 2015 में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह भारतीय रक्षा पंक्ति का अहम हिस्सा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने उसी साल मलेशिया में हुए जूनियर एशिया कप में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने साल 2016 में जूनियर हॉकी विश्व कप में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके बाद से ही उनका इस खेल में काफी प्रभाव देखने को मिला है।
हॉकी इंडिया के महासचिव ने भी दी बधाई :-
इसके अलावा इस अवसर पर उनको हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी बधाई देते हुए कहा है कि, “हरमनप्रीत भारत का गर्व हैं और मुझे खुशी है कि उन्होंने यह नई उपलब्धि हासिल की है। भारत में बहुत कम खिलाड़ी हैं जिनके पास 250 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अनुभव है और यह वास्तव में एक बड़ा कारनामा है कि इतनी बार भारत के लिए मैदान पर उतरकर हमेशा अपना 100 प्रतिशत दिया है।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

