IPL 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2026 के इस आगामी सीजन में इतिहास रचने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसके चलते हुए अब आईपीएल के इस 19वें संस्करण में विराट के पास एक महारिकॉर्ड अपने नाम करने का अच्छा मौका है। क्यूंकि विराट कोहली इस लीग में आरसीबी टीम के लिए खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वहीं यह रिकॉर्ड क्या है अब हम अपने इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि इस बार आरसीबी के सुपरस्टार कोहली कौन सा नया कीर्तिमान रचने वाले हैं।
आईपीएल 2026 में इतिहास रचेंगे विराट कोहली :-
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की तरफ से ही खेल रहे हैं। इसके चलते हुए उन्होंने आईपीएल 2025 क सीजन में अपने बल्ले के साथ बेहतरीन योगदान देकर आरसीबी की टीम को पहली बार चैंपियन बनाया था। इसके चलते हुए अब आईपीएल 2026 में विराट की टीम आरसीबी बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरने वाली है।

इसके अलावा अब ऐसे में विराट अगर इस सीजन 339 रन आरसीबी टीम के लिए खेलते हुए और बना देते हैं तो वह एक बड़ी और खास उपलब्धि भी हासिल कर लेंगे। इसके अलावा दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली केवल इतने रन बनाते ही कुछ ऐसा कर देंगे जो अब तक आईपीएल के इतिहास में कोई नहीं कर पाया है। क्यूंकि अब ऐसा करते हुए ही विराट कोहली रिकॉर्ड में अपना और आरसीबी टीम का नाम भी दर्ज करा लेंगे।
आईपीएल 2026 में महारिकॉर्ड बनाएंगे विराट कोहली :-

आईपीएल 2026 के आगमी सीजन में भी आरसीबी टीम की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली के पास 9 हजार रन पूरे करने का सुनहरा मौका है। क्यूंकि वह आईपीएल लीग के इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने से केवल 339 रन दूर हैं। वहीं आईपीएल के इस आगामी सीजन में अगर वह इतने रन बना लेते हैं तो वह इस टूर्नामेंट में अपने 9000 रन पूरे कर लेंगे। इसके चलते हुए वह आईपीएल इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।
विराट ने आईपीएल में अभी तक बनाए हैं 8661 रन :-

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल लीग में 267 मैचों की 259 पारियों में खेलते हुए 8500 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने इस लीग में 8 शतक और 63 अर्धशतकों की मदद से कुल 8661 रन बनाए हैं। जबकि इस लीग में उनका बल्लेबाजी औसत 39.5 और स्ट्राइक रेट 132.9 का रहा है।
आगामी 14 मैचों में विराट को बनाने होंगे 339 रन :-

इसके अलावा अब अगर विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के इस 19वें सीजन में खेलते हुए आगामी 14 मैचों में अगर 339 रन और बना लेते हैं तो वह आईपीएल में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं ऐसे में उनके इस महारिकॉर्ड के पास आना किसी भी अन्य खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।
आईपीएल में ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं विराट कोहली :-
आरसीबी की टीम के लिए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रन मशीन का काम करते है। क्यूंकि जब भी इस टीम को उनकी जरुरत होती है तो वह अपने बल्ले से रनों का अंबार लगा देते हैं। इसके चलते हुए उन्होंने एक बार ऑरेंज कैप भी जीती है। यह कैप इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दी जाती है। इसके अलावा उन्होंने साल 2016 के आईपीएल सीजन में 973 रन बनाए थे।

इसके अलावा आईपीएल लीग के इतिहास में इस समय दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर मौजूद हैं। वहीं इसी के साथ ही इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों में चार भारतीय खिलाड़ी भी इस समय मौजूद हैं। जबकि इस लिस्ट में केवल एक ही विदेशी खिलाड़ी मौजूद है। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

